Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :12 अगस्त, दिन : गुरूवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु भी आज परेशान करने के लिए कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आज आंखें व कानून को ध्यान में रखकर कार्य करें, नहीं तो वह कोई नुकसान करवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन फलदायक रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं के कारण धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।  व्यापारियों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को  वरिष्ठ अधिकारियों के क्रोध से बचना होगा। सायंकाल के समय आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन परोपकार के कार्य मे व्यतीत होगा। यदि आपने जरूरी कार्यों में लापरवाही करने की कोशिश करेंगे, तो कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आस-पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज दूसरों की मदद करने के लिए आप तत्पर रहेंगे, जिसका लाभ भी मिलेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जीवन साथी के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह आज परिवार के सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगा। अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसे किस्मत के भरोसे ना छोड़ें, उसमें अधिक परिश्रम करेंगे, तभी वह भरपूर लाभ देगा। सायंकाल का समय किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, मेहनत और ईमानदारी से करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आप कुछ नए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए टाल देना, नहीं तो वह कोई भारी नुकसान पहुंचा सकता हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन इससे बचने की कोशिश करनी होगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन खुशमिजाज माहौल में व्यतीत होगा। आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज जीवन की दिशा कोई नया मोड़ लेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,वह आपको आसानी से मिल जाएगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सनने को मिल सकती है। यदि किसी संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सही से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने करने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसे सुनकर आप थोड़ा विचलित होंगे, लेकिन आपके किसी मित्र के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी खोई हुई चीज की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज आपको बहुत कम मेहनत करने के बाद भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। संतान का आज सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान अधिक रहेगा, इसमें कुछ धन व्यय होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। किसी अनुभवी व्यक्ति का आज आप लाभ उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने लंबे समय से रुका हुआ कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आपके घर के कुछ छोटे-मोटे घरेलू झगड़े चल रहे थे, तो वह आज फिर से सिर उठा सकते हैं। जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्दी निपट जाएंगे। परिवार के सदस्यों को आज किसी वजह से कोई चिंता सता सकती है, जिसकी वजह से वह उलझन में रहेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उतम सफलता प्राप्त होगी, जिनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में जमकर मेहनत करनी होगी, नहीं तो शिक्षा की सफलता प्राप्ति में बाधा आ सकती है। आज आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप अपने बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी और आपका निवेश दुगना होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। सरकारी नौकरी में आज आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे, लेकिन आपको किसी से भी जबरदस्ती कोई काम नहीं करवाना है, नहीं तो वह आपका कोई काम बिगाड़ सकते हैं। आपकी माता जी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top