Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :11 अगस्त, दिन : बुद्धवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कुछ नए संबंधों से भाग्य चमकेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज सामाजिक कार्य में लगे लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी मे किसी बड़े अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है, जिसमे अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवन साथी को उपहार भेंट कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे, जिसके कारण धन लाभ हो सकता है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सायंकाल के समय आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन व्यापार में कम लाभ देने वाला रहेगा। यदि अधिक लाभ की उम्मीद की है, तो उसमें निराशा हाथ लगेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आपके सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। आज आप बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज आप काम में ही मस्त रहेंगे और किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु भी परेशान हो सकते हैं। आज आपको किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है और अपने काम को करते रहना है, तभी आप आगे चलकर सफलता प्राप्त करेंगे। आज सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, इसके कारण कुछ नए मित्र भी बनेंगे। सायंकाल का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपको परिवार के सदस्य की चिंता सता सकती है, इसके लिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे और उसके लिए धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज व्यापार में किसी डील के फाइनल ना होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। आज पारिवारिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। यदि आप किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि यह धन आपको वापस मिलना मुश्किल होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन उतम लाभदायक रहेग। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेगी। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। परिवार में आज कुछ तनाव हो सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा और उसमें जीत मिलेगी, और संपत्ति में इजाफा होगा। संतान यदि विदेश में पढ़ाई करना  चाहती हैं, तो आज दाखिला दिलवा सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के साथ व सलाह की आवश्यकता होगी जिससे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने का रहेगा। अधिकारी वर्ग से आज अच्छी सांठगांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से भी आज दूरगामी लाभ मिल सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य भरपूर लाभ देगा। सायंकाल का समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से अचानक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें कामयाब रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्य को लेकर भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उतम रहने वाला है। आज बिजनेस में एक के बाद एक नई डील फाइनल होगी। इस कारण धन लाभ हो सकता है। परिवार का वातावरण चिंताजनक बना रहेगा, इसमें परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा भी बोल सकता है। आज स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में भी कम लाभ होने के बावजूद आपको संतोष होगा और परिवार की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल होंगे। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो उसे उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। आज संतान के ऊपर भी कुछ धन व्यय करेगे, लेकिन इसके परिणाम सुखद नहीं होंगे, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी यदि कोई समस्या थी, तो वह अपने आप ही सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो वह सफलता प्राप्त करेंगे। आज कुछ शत्रु आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति को उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
 
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top