Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :10 अगस्त, दिन : मंगलवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि कुछ उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज उसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि इसे उतारना मुश्किल होगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पुराने मित्रों के सहयोग से आज और कुछ नए मित्र बनते दिख रहे है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है। आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आप किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपको फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी।  फालतू खर्चों पर रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उन कष्टों  में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक उसमें आराम मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से आज प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज शान शौकत के लिए धन खर्च नहीं करना है, नहीं तो आपके शत्रु शान शौकत देख कर परेशान हो जाएंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन लाभ देकर जाएगा। ससुराल पक्ष से  यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाइयों के सहयोग से आज बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज  सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बाधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है, लेकिन आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सायंकाल के समय घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आज मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसको आपका स्वार्थ समझेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप परिवार की सभी महत्वकांक्षा की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन शांति भरा रहेगा। घर व व्यापार दोनों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि कोई बिजनेस में वाद विवाद  है, तो अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है। सायं काल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे यश में वृद्धि होगी। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जो ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में यदि निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में उससे भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन यदि किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा और यदि  किसी के कहने पर कोई निर्णय लिया, तो वह भविष्य में नुकसान ही देगा। आज बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या हैं, तो वह समाप्त होगी और नौकरी में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आज आप किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
 
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top