Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :07 जुलाई, दिन : बुद्धवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अगर आज किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी और उस उद्देश्य की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आज घर व व्यापार किसी का भी कोई कार्य करें, तो बहुत ही सावधानी से करें क्योंकि शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज यदि अधिकारी से कोई विवाद होता है, तो उसमें किसी बहस में ना पड़ें नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायं काल के समय आपके घर किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज भौतिक सुख व साधनों में वृद्धि अवश्य होगी। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर व नौकरी में अपने मन के मुताबिक काम करने में कामयाब रहेंगे। आज सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, तो उसका लाभ भी मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा और  व्यापार की कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। आज कुछ ऐसा सीखने का मौका मिल सकता है, जिसके बारे में आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अप्रिय व्यक्तियो से बचना होगा। संतान पक्ष का सुख व सहयोग भी आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप पुराने कुछ कर्जों से भी मुक्ति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सुख व समृद्धि लेकर आएगा। आज आप शुभ कार्य पर  कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक विशेष प्रकार की संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि आपकी  नौकरी में सहयोगियो से  अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ विशेष काम करने के लिए होगा। आज आपको पुराने सहयोगियों से लाभ होगा। यदि आपने व्यापार में बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लिया, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। सायंकाल का समय आप किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे व कुछ धन भी व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक यदि अपने प्रिय को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज आपको  किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कुछ खास  रहने वाला है। यदि आज कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना खरीदे क्योंकि वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आज साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह कम परिश्रम से ही पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह बनने की पूरी संभावना है और आज नौकरी में भी सहयोगी आपके काम में हाथ बटाते नजर आएंगे। धन प्राप्ति से आज धन कोष में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। विदेश में रह रहे परिजनों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन  मन के मुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिनमें सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी वह उत्तम परिणाम दे पाएंगी। यदि आज पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। ससुराल पक्ष की ओर से आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप परिवार के वरिष्ठ सदस्यो के साथ भाई के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने पर बातचीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज अपने विचलित मन को एकाग्र करना होगा, तभी आप अधूरे कार्य को पूरा कर सकेंगे। पूजा पाठ के कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ेगी।  व्यापार में आज कुछ नवीन योजनाएं बनाएंगे और लागू करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज  किसी मित्र के घर पार्टी में जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में सतर्कता रखने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करना है, तो आपको दूसरों की बातों में नहीं आना है व अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर ही फैसला लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी को भी यदि धन उधार देना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। परिवार में आज भाई व बहन से यदि कोई विवाद था, तो वह दूर होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे वाला रहेगा। आज आप किसी भूमि के निर्माण कार्य में लगे रहेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आज आपको अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा क्योंकि आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन्य व्यय करेंगे व घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। सायंकाल के वक्त आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन सुबह से ही शुभ समाचार की लाइन लगी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आज आपका सारा दिन सुखद रहेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्य में अधिक रूचि रहेगी, जिसमें आप कुछ धन व्यय करेंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि व्यापार में आप कुछ निवेश करेंगे, तो वह भी भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की सलाह की आवश्यकता होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top