Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 04 जुलाई, दिन : रविवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बिना किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। अगर ऐसा हो तो जीवनसाथी को समझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने माता पिता की आवश्यकता होगी। आज घर परिवार के लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें कामयाब अवश्य होंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए अपनी खुशियों को बलिदान करने के लिए होगा। अगर अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने के लिए लेकर जा रहे थे तो उस प्लान को बदलना पड़ सकता है। आज अपने रुके हुए कार्य पर काम करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर गहरा संकट मंडरा सकता है। आप घर परिवार की समस्याओं को आज अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। अगर परिवार का कोई सदस्य आपसे कड़वे शब्द बोलता है, तो आपको उन्हें भी सुनना पड़ सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज के दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रह सकती हैं। इस वजह से आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। अगर आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। शाम के समय आपके पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपकी किसी बड़े समूह की भागीदारी आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। आपके खर्चे और बढ़ सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपनी आवश्यकता की सामग्री पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी को आज आप बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित किसी योजना में आज निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपने अपने व्यापार के लिए जो भी सपने देखे हुए हैं, वह हकीकत में बदल सकते हैं। हालांकि आपको अपने उत्साह को काबू में रखना होगा, क्योंकि ज्यादा खुशी परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी तरक्की देखकर आपके घर परिवार के शत्रु भी जलन महसूस कर सकते हैं। कार्यालय व कामकाज में अधिकता होने के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। अगर ऐसा हो तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज आप व्यापार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेंगे तो उसमें निराशा हाथ लग सकती हैं।  आपका किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर होगा। ऐसा नहीं करने पर आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। शाम को आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद में व्यतीत करेंगे, जिससे तनाव थोड़ा कम होगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप किसी चिंता के कारण अपनी खुशियों के पल को खराब कर सकते हैं, इसलिए ऐसा न होने दें। आज आपके कार्य क्षेत्र में किसी की भी गलती को आपके ऊपर थोपा जा सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी।अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो समझदारी से काम लें। ऐसा करने से सभी परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए कोई भी फैसला लेना पड़ सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज जिन लोगों को आंखों से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो उन्हें सतर्क रहना होगा। भीड़ व प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। ऐसा नहीं करने पर तो कष्टों में और वृद्धि हो सकती है। अगर संभव हो, तो आज सूरज की तेज रोशनी से भी बचना होगा। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। आपको आज लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे प्रसन्नता भी होगी।


धनु (Sagittarius)


आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा आप महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना करेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्चा और किसी की चालाकी भरी आर्थिक योजना से बचना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह आपके व्यापार में होने वाले लाभ के रास्ते में रुकावट बन सकती है। आपके जीवनसाथी व आपके परिजनों की वजह से आपका दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव महसूस होगा। आज आप अपने व्यापार में चल रही परेशानी को अपने भाई से साझा करेंगे।


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर है। आज आपको अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके बदले वह आपसे कुछ लेने की इच्छा रखेंगे। शाम का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अगर आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए किसी भी दिशा में प्रयास करेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको अपने व्यापार में संदिग्ध व्यक्तियों से लेनदेन करते समय सोच विचार कर करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग जातक अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या चॉकलेट आदि लेकर आ सकते हैं। आज अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी के दबाव में नहीं आएं। ऐसा करने पर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना बदलें। ऐसा करने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आपका दिन खुशनुमा बनेगा। अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होता है। यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकतर लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी हैं। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top