Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरूवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 22 जुलाई, दिन : गुरुवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा।  कठिन परिश्रम के बाद ही परेशानी से राहत मिलेगी। आपको अकस्मात किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने के लिए प्रयास करेंगे। आज अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी अन्यथा कर्जा बढ़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन व्यवसाय के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल के समय किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज परिवार के बुजुर्ग सदस्य के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य की विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ खास होने वाला है। आज व्यापार में अकस्मात लाभ मिलने से आप पुराने कर्जे को उतारने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप राहत  महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती हैं, जिसके कारण उनके वेतन वृद्धि में आ रही बाधा के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन में कोई तनाव पनप सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपनी जीवनसाथी को मनाने की कोशिश अवश्य करें। संतान को आज अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज अपनी उर्जा को बनाए रखने के लिए सभी प्रकार के कार्य को तेजी से करना होगा, इसके कारण आपको एनर्जी मिलेगी और आप सभी कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आज मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार की ओर से मंजूरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कारोबार के लिए कुछ खराब रहने वाला है। आज यदि किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह लटक सकती है, जिसके कारण चिंता हो सकती है, लेकिन अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सरकारी कार्य यदि लंबित है, तो उसको पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह आपको परेशान नहीं दे सकता है। आज आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी सभी कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ विशेष भागदौड भरा रहेगा। आज बहन के विवाह मे आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलेंगे, जो समाप्त होगी और परिवार में खुशी का माहौल होगा। घर परिवार में भी सुख शांति मिलेगी। दैनिक जीवन में सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिसमें कुछ निवेश भी करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ चिंता भरा रहेगा। आज अकारण ही चिंता होगी, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों के लिए लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह प्रगति के मार्ग में भी बाधा डाल सकती है, लेकिन किसी के भी बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए, नहीं तो आप को और अधिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज अच्छी व साफ नियत से ही सभी कार्य करने होंगे, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन चारों ओर से खुशियां लेकर आयेगा। आज चारो ओर खुशियां ही खुशियां हैं। आज काफी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण मन मे प्रसन्नता रहेगी। नौकरी कर रहे छात्रों को आज वेतन वृद्धि और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। आज जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में चल रहा तनाव समाप्त होगा और आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने में कामयाब रहेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यवसाय में किसी नये संपर्क से लाभ मिलेगा। आज आपको  खर्चों पर लगाम लगाना होगा। जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। आज परिवार के सदस्यों से बहस बाजी भी हो सकती है। आज व्यवसाय की उन्नति देखकर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई व बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। आज छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मान सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज उत्तम लाभ प्राप्त होगा, जिसके लिए आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय यदि आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी, तो वह आपको कोई अहम सूचना देकर जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत व लगन से कार्य करना होगा, तभी सफलता मिल पाएगी, नहीं तो कई निर्णय लटक सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज अध्ययन के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के गुरूओं की सेवा और सम्मान करना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपको नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह भारी नुकसान करा सकते हैं। सायंकाल का समय आप माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top