Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 18 जुलाई, दिन : रविवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उदासीनता भरा रहेगा। सेहत नरम रहेगी, जिससे शारीरिक थकान का अनुभव होगा। ऐसा होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आज माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत करेंगे। कार्य और व्यवसाय में किसी रिश्तेदार व संबंधी पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना है, क्योंकि वह कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अपने मन की कोई बात बताएंगे, तो वह बाकी लोगों तक पहुंच सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज ज्यादा लाभ के चक्कर में कई काम हाथ से निकाल देंगे क्योंकि आज मन इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण हानि होगी। यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज नौकरी में टीम वर्क के जरिए ही किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे और सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। सायंकाल का समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। आज आपको घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आपके परिवार का कोई सदस्य ही प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उनके कष्टो के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा, लेकिन नौकरी में आज सतर्क होकर कार्य करना होगा क्योकि आज शत्रु आपको परेशान करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे, यदि ऐसा संभव हुआ, तो आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। राजनीति क्षेत्र में जुड़े जातकों को भरपूर सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय घरेलू वातावरण थोड़ा गर्म होने के बाद शांत हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज किसी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करना होगा तभी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आज प्रतीक्षा के बाद ही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी पार्टनर के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपने बिना कारण के कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में पीड़ा दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अपने माता पिता के साथ की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज रचनात्मक काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आज  किसी पुराने दोस्त से मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं उलझना है। यदि ऐसा किया तो तकलीफ होगी। आज धन को किसी को उधार देने से बचना होगा क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय आपके लिए परिवार का कोई सदस्य किसी सरप्राइस पार्टी को प्लान कर सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज पूर्व में की गई गलतियों से कुछ सीखने को मिलेगा, जिसके कारण आगे उस गलती को दोहराने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेंगे।सायंकाल के बाद से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। दोपहर के समय छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात चल रही है, तो आपको मन की प्रसन्नता को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है,  इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज कार्यों में लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से आशाजनक लाभ होगा, लेकिन वह मन को शांति नहीं दे सकेगा। आज अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने में सुबह से ही व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा। धन को लेकर किसी से भी बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह परेशानी का कारण बन सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष


राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top