Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 31 मई, दिन :  सोमवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। आज आपको व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है और नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। आज  कुछ सामाजिक कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे  मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से भी आज  कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। दोपहर के समय  व्यापार की आज कोई डील फाइनल हो सकती है। इसकी वजह से  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप  माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन  उत्तम रूप से फलदायक रखेगा। आज आप  व्यापार की नई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे जिससे व्यापार में तेजी से तरक्की होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। संतान के विवाह प्रस्ताव को आज आप मंजूरी दे सकते हैं जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। सायंकाल का समय आज किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन रचनात्मक रहने वाला है। किसी भी तरह काम को पूरा करने में आज पूरा दिन बिता सकते हैं जिसके चलते आज आप जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो प्रिय हो क्योंकि आज आपके सभी कार्य बनते नजर आ रहे हैं। आज आप लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार के लिए नई योजना भी आज आपके दिमाग में आएगी। नौकरी में आज आप सीनियर्स के सहयोग से तरक्की करेंगे। सायंकाल का समय आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन काफी शुभ फल देने वाला रहेगा। आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में भी निकालेंगे , उसका फल आपको अवश्य मिलेगा। ऑफिस में आज आपको लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे आपके सहयोगी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही माहौल मिलेगा जिससे सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। रात्रि में आज किसी विवाह, जन्मदिन, इत्यादि में जाना पड़ सकता है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काफी कार्य पूरे होंगे। आपको थोड़े तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में फायदा होगा और आप उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। जो ब्याज के पैसे लेनदेन करने का सोच रहे हैं, उनके लिए दिन कमजोर है। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके सभी कार्य बनते ही नजर आ रहे हैं। आज किसी व्यक्ति को उधार दिए हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के सभी उत्तर दायित्व की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपको हर मामले में सतर्क रहने का होगा क्योंकि आज शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको व्यापार के लिए दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है जिससे व्यापार को भी लाभ होगा। आज दोपहर के समय आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। आज परिवार के लोगों के सदस्यों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपको व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आज आपके नौकरी में आपके विरोधी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। आज व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार को सम्मान नहीं दे पाएंगे जिससे आपकी माता जी आप से नाराजगी जता सकती हैं।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से आज भविष्य की योजना पर चर्चा करेंगे। व्यापार में आज आप नए प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं, दिन उत्तम रहेगा। आज आपको मित्रों के साथ पार्टी करने का मौका मिल सकता है जिसमें कोई विशेष जानकारी प्राप्त हो सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें आज गिरावट हो सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन और दिनों के मुकाबले काफी बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे ही जिससे वह अपने भविष्य को संवारेंगे। आज आप परिवार की सुख और शांति व्यवस्था का आनंद उठाएंगे। सभी लोग आपस में एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। इससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आप नौकरी या व्यापार में आज कोई नवीनता ला सकते हैं तो आगे भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ होगा। आज आपको व्यापार में दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन सावधानी से हर काम को करने का मौका देगा इसलिए इसका लाभ उठाएं। यदि ऐसा नहीं किया तो कोई बड़ा लाभ आज आपके हाथ से निकल सकता है। यदि आज कोई ठोस निर्णय लेना पड़े तो सोच विचार कर लें, नहीं तो वह आपके हाथ से आपके कई लाभ छीन सकता है। आज आपको किसी परिजन के लिए भी पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है लेकिन आपको उसे पहचानना होगा नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है। व्यापार में यदि आज आपको कोई जोखिम उठाना पड़े तो सोच विचार उठाएं नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने रूम में रखे घरेलू कार्यों को निपटने का सुनहरा मौका मिल सकता है जिससे आज आप अपने पुत्र या पुत्री के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं लेकिन उसे आप माता-पिता के साथ अवश्य लें। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपको संतान की पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपकी सेहत के लिए नर्म रह सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण आज आपको कोई विकार परेशान कर सकता है, इसलिए अपने खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आपके हाथ में लाभ के कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें आपको पहचानना होगा। यदि व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप भाई बहनों के साथ बिताना पसंद करेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। व्यापार में आज आपको जोखिम उठाना हितकर रहेगा लेकिन यदि आज आपको परिवार में कुछ परेशानी हो तो उसे धैर्य और मधुर व्यवहार से सुलझाएं, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपको नौकरी में किसी से भी वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, नहीं तो आप  सीनियर की नजरों से नीचे गिर जाएंगे। इसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज भरपूर सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ तनाव हो सकता है।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल 

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top