Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 30 मई, दिन :  रविवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा, जिससे  मन को भी सुकून मिलेगा और आप किसी बुजुर्ग की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज परोपकार के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी  आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप  अच्छे व्यवहार से अपने साथियों का मूड सही करने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानियां रहेंगी, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आप परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दोपहर तक आज आपको  व्यापार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और  लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि में आज आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आज आपने गुरुजनों की सहायता की आवश्यकता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको  पिता व अधिकारियों के कृपा से किसी अमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे खुश होकर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप  व्यापार के लिए थोड़ा चिंतित होंगे और उसकी बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें  व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी को समय ना दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में आज किसी के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका  व्यापार में धन लाभ होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके बाद आप  जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, वह उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ खर्चा करेंगे। सायंकाल के समय आज आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी बात को सोचकर आगे बढ़ें, इसमें कोई बुराई नहीं है। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण उल्लास पूर्ण रहेगा। आज आप  संतान के प्रति सभी दायित्वों की पूर्ति करेंगे, जिससे जीवनसाथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप  परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज आपको  खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। लंबे समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका पूरा दिन सेवा व सत्कार के कार्य में व्यतीत हो सकता है। आज वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। आज आप  विरोधियों का सिरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको  अधिकारियों से उत्तम व्यवहार बना कर रखना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आप शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आज आपको  परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर भी मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य  आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ होगा और आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन, सम्मान, यश, कीर्ति देगा और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज आपके भाई की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपके मन मे प्रसंता बनी रहेगी और आप  माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। रात्रि का समय आज आप  मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, लेकिन नौकरी में आपको  वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी आपका प्रमोशन रोक सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन  व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप  दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे व विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आज व्यस्तता अधिक रहेगी। सायंकाल के समय आपको थकान व कुछ तनाव महसूस हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।  यदि व्यापार में कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आज आप  संतान के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपका व्यवसाय क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ देने वाला होगा। व्यवस्था परिवर्तन की योजना यदि बन रही है, तो जरूर करें क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी, लेकिन फिर भी आपको  आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन खराब होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप  परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे हैं, तो उसके पूर्व में संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको  जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रयासों से तनाव को दूर कर सकते है। व्यापार में आज आप यदि किसी को धन उधार दे रहे हैं, तो सोच विचार कर दें।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज आपको  वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। आज आप  जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज अपने मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है, जिससे उनका तनाव थोड़ा कम होगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आप  माता पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको  संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top