Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 16 मई 2021, दिन : रविवार    


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी और आप घर पर रहकर अच्छे अच्छे पकवानों का मजा लेंगे। सेहत में सुधार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई कोशिशें सफल होंगी लेकिन समय काफी लगेगा। अपने काम में और अधिक दिमाग लगाएंगे तथा बारीकियों में जाने की कोशिश करेंगे, जिससे पकड़ मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सुख आपको मिलेगा और आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपको खुश रखने की हर तरह से कोशिश करेगा।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप भाग्य के भरोसे बैठकर कई कामों को अटका सकते हैं जिनसे बाद में कुछ समस्या हो सकती है, इसलिए आलस ना करें और कर्म करने की प्रवृत्ति को मजबूत करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे कुछ मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवन में प्रेम बढ़ेगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत में कुछ गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आप पर थोड़ा तनाव हावी हो सकता है। कमजोरी का एहसास होगा। काम के सिलसिले में कुछ निराशा हो सकती है या हो सकता है आज आपकी प्रोडक्टिविटी कम रहे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और सद्भाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। साथ में खूब बातें करेंगे और रोमांस भी होगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने बिजनेस को मजबूत बनाने की दिशा में कोई नया प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा बहुत तनाव रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


 आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना जरूरी होगा। बेवजह की चिंताएं परेशान करेंगी, लेकिन भाग्य मजबूत होने से किसी भी तरह काम बन ही जाएंगे जिससे आपको खुशी होगी। गृहस्थ जीवन अच्छे तरीके से चलेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। साथी को विवाह के लिए प्रपोज करेंगे, आपका प्रपोजल एक्सेप्ट हो सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों को भी पढ़ाई में मदद कर सकते हैं। आपकी बुद्धि का विकास होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन चमक उठेगा। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य है। अपने काम से काम रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है। परिवार वाले आपका हर काम में साथ देंगे।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संपत्ति खरीदने के बारे में विचार करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका पूरा ध्यान रहेगा, जिससे दोनों ही जगहों पर आप अच्छा करेंगे। आपकी पर्सनलिटी में सुधार होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। खूब घुल मिलकर बातें करेंगे। रिश्ता बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में होने वाली अचानक से बढ़ोतरी परेशान करके रख देगी, इसलिए अपनी इनकम बढ़ाने और खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। वित्त का प्रबंधन सही से करें। घर वालों का सहयोग मिलेगा। वो आपकी मदद करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बढ़िया चलेगा। काम के सिलसिले में मेहनत पर जोर देना होगा, गुप्त विरोधियों से सावधान रहें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आपकी सोच विकसित होगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, लेकिन पुराने तरीके से। आपका आईडिया आपकी बहुत मदद करेगा। गृहस्थ जीवन में आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी रोमांस का अवसर मिलेगा, जिससे लव लाइफ बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप खुद में मजबूत रहेंगे। नए काम को करने की कोशिश करेंगे और थोड़ी जल्दबाजी में भी हो सकते हैं, इसे नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में किया गया काम अक्सर सफलता नहीं देता। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चे थोड़े बढ़े रहेंगे लेकिन फिर भी अपनी कार्यकुशलता के बलबूते कई कामों को निपटा कर अपनी स्थिति मजबूत कर लेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर के रख देगी। मानसिक चिंताएं भी हाई लेवल पर होंगी। खुद को समय दें। थोड़ा प्राणायाम करें, जिससे आपका शरीर मजबूत हो सकेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे भी बने रहेंगे। खुद की सेहत पर ध्यान दें। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top