Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बृहस्पतिवार का दिन

0


दिनांक 13 मई, बृहस्पतिवार


आज का राशिफल



मेष 



आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए संभल कर चलने की जरूरत है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह प्रस्ताव आएंगे। भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सायंकाल आस-पड़ोस में कोई वाद विवाद होने पर क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


वृष 


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग प्रशस्त करेगा। अचानक से किसी छोटे काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। धन आने के रास्ते और मजबूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने होने वाले जीवनसाथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिला पाए हैं, तो आज मिलवा सकते हैं। यदि आज साझेदारी मे व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी।



मिथुन



आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका काम करने का तरीका नया है, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। आज नई डील को फाइनल करने के लिए भी कुछ लोगों से मिल-जुल सकते हैं। सायंकाल आपको रुक हुआ धन कहीं से मिल सकता है। सायंकाल घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें धन व्यय होगा। नौकरी में किसी समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर आएगा, जिसका आपको लाभ मिल सकता है।



कर्क 



आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके बाद आप किसी निर्णय पर पहुंच पाएंगे। अगर किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं, तो छोटे कर्मचारी की गतिविधियों पर नजर रखना ना भूलें क्योंकि वह आज आराम के मूड में रहेंगे। अपने व्यवसाय में पैसों की हेरा-फेरी को लेकर आज विशेष रूप से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बड़े उत्तरदायित्व को निभाना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।



सिंह 



आज का दिन कुछ खास है। आज उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। व्यापार के लिए भी कुछ नई नीतियों का निर्धारण कर सकते हैं। हर क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी ख्याति चारों ओर फैलेगी। आपके मिलनसार स्वभाव के कारण अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। ऑफिस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है।



कन्या 



आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। व्यापार में एक के बाद एक नई डील पर विचार-विमर्श हो सकता है, जिनमें से कुछ फाइनल होगी। अगर नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के कर्तव्य में लगे रहना होगा, जिससे अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है, जिसके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सायंकाल आज अपने परिवार के छोटे बच्चों संग खेलकूद में व्यतीत करेंगे।



तुला 



आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कठिनाई भरा रहेगा। सुबह से ही चारों ओर का माहौल कुछ परेशानी जनक रहेगा। परिवार में कोई विवाद हो सकता है, जिससे घर में अशांति रहेगी। व्यापार में कुछ नई डील फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। संतान के विवाह में आ रही बांधा दूर करने के लिए सलाह मशविरा कर सकते हैं। सायंकाल अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु परेशान कर सकते हैं।



वृश्चिक 



आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता देर से मिलेगी, जिससे निराश हो सकते हैं। कई बार आप ना चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं। जहां से बाहर निकलना काफी मुश्किल होगा। कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी, जो परेशान कर सकती है। अगर आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस करना मुश्किल हो सकता है। यदि व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।


धनु 


आज का दिन कारोबार के लिए हल्का-फुल्का रहेगा, लेकिन भूल कर भी कहीं शेयर बाजार या फिर किसी अन्य सटटे में पैसा ना लगाएं, नहीं तो पैसा डूब सकता है और मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन दिल और दिमाग खोल कर ही निर्णय लें। सायंकाल मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



मकर 



आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके अंदर एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। नौकरी में छुट्टी होने के बावजूद आज सभी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों से प्यार से पेश आएंगे, तो आपको फायदा होगा। आज के कार्य का आउटपुट भी ज्यादा मिलेगा। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ी हुई दिखेगी जिसके लिए कुछ दान पुण्य भी करेंगे। 



कुंभ 



आज का दिन काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप कुछ थकान महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तो कठिनाई कम होगी, नहीं तो आप अपने व्यवसाय व घर के लिए भी कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में आज कुछ नए नए आइडिया आएंगे, जिससे अपनी आय को बढ़ा सकें। आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।



मीन 



आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कई रास्ते में नजर आएंगे, लेकिन उसमें से कुछ गलत भी हो सकते हैं। आपको सही रास्ता निकालकर आगे बढ़ना होगा और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें हार या जीत हो सकती हैं। बेहतर यही होगा कि मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें, आपको सफलता प्राप्त होगी। सहयोगी एवं जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय पर ही आगे बढना होगा।


आज जन्मे जातकों को हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकतर लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top