Ex Bsp Mla :पत्नी के निधन के दूसरे दिन पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने छोड़ी दुनियां

0

  • बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से दो बार लगातार रह चुके थे विधायक 
  • बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोक सभा चुनाव भी लड़ा था


दिवंगत पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की फाइल फोटो।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, फतेहपुर


जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद वर्मा ने पत्नी वियोग में दुनिया छोड़ दी। एक दिन पहले ही सोमवार को उनकी पत्नी निर्मला की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के दुःख से परिवारीजन उबर भी नहीं पाए थे कि दूसरे दिन मंगलवार को पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा की सांसें थम गईं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।


बिंदकी से दो बार लगातार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद वर्मा का प्रयागराज में इलाज चल रहा था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बिंदकी तहसील के सिकट्ठनपुर गांव के रहने वाले सुखदेव प्रसाद वर्मा वर्ष 1990 में निर्विरोध ग्राम प्रधान बनकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद दुग्ध संचालक बने। 


वर्ष 2002 में उन्होंने पहली बार बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। पहली बार वह चुनाव हार गए। इसके बाद फिर वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर विधान सभा का चुनाव लड़े और जीते। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विश्वासपात्रों में उनकी गिनती होती थी। उन्हें दोबारा वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया और दुबारा विधान सभा पहुंच गए। तीसरा चुनाव वर्ष 2017 फिर बसपा से लड़े और मोदी लहर में चुनाव हार गए।


 उसके बाद वर्ष 2019 में लोकसभा का भी चुनाव लड़ा, जिसमें पराजित हुए। लम्बे समय से कानपुर नगर के शिव कटरा मोहल्ले में रह रहे थे। करीब 22 दिनों से वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनका सोमवार की रात निधन हो गया। उनकी एक पुत्री गोल्डी उर्फ सोनाली है, जो फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल की पत्नी है।


गांव में होगा अंतिम संस्कार


दिवंगत पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा का पार्थिव शरीर गांव लाया जा रहा है। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक दिन पूर्व ही पत्नी निर्मला की चिता को मुखाग्नि बेटी ने दी थी। 


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top