Big Breaking From Maharashtra : महाराष्ट्र के पैडी जंगल में मुठभेड़ में मारे गए 13 नक्सली

0

  • अब तक छह नक्सलियों के बरामद किए जा सके हैं शव
  • पुलिस ने फायरिंग में मार गिराए, डीआईजी ने की पुष्टि


मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाते जवान। फोटो सौ. सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मुंबई

महाराष्ट्र के गढ़ चिरोली जिले के पैडी जंगल में शुक्रवार भाेर सी-60 जवानों के साथ पुलिस की भुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सली को मार गिराया है। सी-60 के जवानों ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल से छह नक्सलियों के शवों को बरामद किया है। गढ़ चिरोल के डीआईजी संदीप पाटिल ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल पैडी जंगल एवं घटनास्थल पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी अभियान चलाते जवान। फोटो सौ. सोशल मीडिया।

महाराष्ट्र के गढ़ चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील स्थित पैडी के जंगल में नक्सलवादी तेंदू पत्ता के लिए गुरुवार रात बैठक कर रहे थे। इस गोपनीय बैठक की जानकारी सी-60 जवानों तक पहुंच गई। इस गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुरुवार रात ही पैडी के जंगल में घेराबंदी कर ली। नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जब नक्सलियों को पुलिस दल के आने की भनक मिली तो मोर्चा संभाल लिया।


नक्सलियों और पुलिस टीम के बीच गोली-बारी शुरू हो गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अब तक 13 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। डीआईजी संदीप पाटिल ने भी 13 नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने दोपहर तक घटनास्थल से छह शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए अन्य नक्सलियों के शवों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top