Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2021, बुद्धवार                 


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्रेरणा देगा। सांयकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी और धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जिससे कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आप परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय अतिथियों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में जाने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में समय-समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जिससे प्रमोशन भी हो सकता है व्यस्तता के बीच भी अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आज वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से भी धन कोष में वृद्धि होगी। बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। आमदनी में पिछले दिनों के मुकाबले इजाफा होगा। दैनिक खर्चे आसानी से निकल आएंगे और भविष्य की चिंता कम होगी। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान सम्मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज  दिन के आरंभ में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लेने की सुविधा होगी, लेकिन परिजन अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इससे बाहर निकालेगा। सायंकल का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य परिहास में व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मित्रों के सहयोग से आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखने लगेंगे और आप को आशातीत सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें भी आज लाभ होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ होगा। आप वृद्धजनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। नौकरी कर रहे जातकों को छोटी मोटी बहस बाजी से बचना होगा अन्यथा भविष्य के आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार मिलेगा, इसके बीच कुछ निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। यदि आपका भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।



वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का रहेगा। समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुरानी बात को लेकर साथियों के साथ भेदभाव बढ़ेगा, लेकिन विवेक जागृत रहने के कारण स्थिति गंभीर नहीं हो सकेगी। सायंकाल में परिजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे का अवसर आपको प्राप्त होगा। आज  कुछ पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ तनाव भी रहेगा।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आज कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसके लिए चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कारोबार में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आप के मान सम्मान की कीर्ति बढ़ेगी। आज आपके शत्रु आपके विरुद्ध कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहना होगा। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। अकस्मात वाहन के खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र पर आप अत्यंत बुद्धिमान समझे जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि कुटिल जैसी रहेगी। घरेलू कामों में अनदेखी घर में अशांति फैला सकती हैं और कई उपयोगी वस्तुओं पर भी धन का खर्चा होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज अपने मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र मे मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उस संपत्ति के बारे में सारी जांच पड़ताल अवश्य कर लें और कागजात भी अवश्य चेक करें। यदि आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद हो सकता है।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए होगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिससे पूरे होने की आशा को नए कार्यों में माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपकी पास व दूर की यात्रा भी साकार हो सकती है। बिजनेस की बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आप काफी खुश होंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10  होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top