Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0
मेष 

आज अचानक से घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूरे मन से उनका स्वागत करेंगे। परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत में व्यस्त नजर आएंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। यात्रा से आज आपको लाभ होगा। किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की आशंका है, लेकिन इससे बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जीवन साथी से छोटे-मोटी नोकझोंक हो सकती है।

वृष 

आज जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती व पार्टी में समय बिताएंगे। व्यापार में सावधानी रखनी होगी, तभी लाभ मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी बात लोगों के समक्ष सुदृढ़ता से रख पाएंगे। आज पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिताजी की सलाह से शाम को विवाद सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों में नया करने की इच्छा जागृत होगी।

मिथुन

जो लोग व्यापार करते हैं, उनका दिन नई नई प्लानिंग करने में व्यतीत होगा। कर्जों में कमी आ सकती है और संतान पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को नई विधा सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आज सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज शाम से लेकर रात तक का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा, जिसमें धन भी खर्च होगा। मन प्रसन्न रहेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे, जो  लंबे समय से सोच रहे थे। आपके भौतिक सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज भाई बहन को कोई सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह 

आज शाम से लेकर रात तक का समय राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे और बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का सितारा चमकेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। आपके पिताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या 

आज पिछली चल रही समस्याओं का अंत होगा। दुश्मनी के साथ-साथ आपके विवादों का भी अंत होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। खर्चे कम होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अच्छे वाहन का सुख आपको मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज बैर बढ़ सकता है। आपके सारे काम बनने से आपके सगे संबंधी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन परेशान न हों। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाएगी।

तुला 

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि का होगा। रिश्तेदारों की ओर से किसी मामले में खुशखबरी प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज जैसे मानो धन की वर्षा होगी। इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अब जुटना होगा। ऐसा नहीं किया तो, नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से सोच रहे थे। आज आपके लिए निकट या दूर की यात्रा के योग बनेंगे, जिससे परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे। आपको खाने पीने के लिए उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्त होंगे, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। ऐसा नहीं किया, तो पेट की समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

धनु 

आज आपके व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आगे चलकर अत्यधिक धन लाभ पहुंचाएंगी।  आज आपको अपने भाई और बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आपका आत्मविश्वास सातवें चरम पर होगा। सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष चर्चा में बिताएंगे। आज का दिन काफी हद तक आध्यात्मिक व ज्ञान प्राप्त करने में बीतेगा। पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी।

मकर 

आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि भाग्य आपका साथ नहीं देगा। इस मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना होगा। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा। मानसिक चिंता परेशान कर सकती है। किसी वजह से आप बीमार भी हो सकते हैं। मौसम की मार भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ 

आज का दिन कानूनी कार्यों के लिए फलदायक रहेगा, जिन कार्य के झंझट में पड़े हुए थे वह आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में अपनी बात दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु पक्ष लज्जित होगा। आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं।

मीन 

धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि नजर आएगी। आप अपने परिवार में कोई पूजा अर्चना भी करवा सकते हैं, जिससे परिवार के बड़े सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा प्राप्त करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे, लेकिन आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। संतान की आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएंओर से आपको सफलता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top