Congress General secretary Priyanka Gandhi in Meerut : संकट के समय कांग्रेस आप के साथ : प्रियंका गांधी

0

 - मेरठ में कांग्रेस की किसान महापंचायत में बोली कांग्रेस महासचिव

- ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची प्रियंका ने दी किसानों को दी श्रद्धांजलि


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मेरठ

जब-जब आप संकट में होंगे तब तक कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम हैं, मैं आपके लिए आपके साथ लड़ूंगी। रविवार को मेरठ में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात किसानों को संबोधित करते हुए कही। प्रियंका ने किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया।

केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भाजपा की सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था। उस आजादी की लड़ाई में किसान भी शामिल थे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत से लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था।



भाजपा सरकार ऐसे कानून ला रही है जिससे आपकी अपनी कमाई ठीक से नहीं मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा। 


उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के सौ दिन पूरे हो गए हैं और अगर कानून कृषकों के लिए बने हैं तो किसान दिल्ली की सीमा पर क्यों बैठे हैं।

प्रियंका बोली किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। 


किसान में हिम्मत की कमी नहीं है, आत्म शक्थ्ति की कमी नहीं है। अगर किसान सीमा पर बैठे हैं तो क्या प्रधानमंत्री को उनका आदर नहीं करना चाहिए। पानी काटा गया, बिजली काटी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, पाकिस्तान और चीन घूमकर आ गए लेकिन अपने यहां ही नही जा रहे हैं। 


उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है और उनके केवल दो ही मित्र है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये। हर तरफ से आप पर वार है। इस स्थिति को बदलने के लिए खड़े रहना पड़ेगा।

प्रियंका ने इस दौरान उन किसानों को श्रद्घांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। 


प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंची और क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top