PM Narendra Modi in Puducherry : कांग्रेसी झूठ बोलने में गोल्ड मेडलिस्ट : नरेंद्र मोदी

0
- पुडूचेरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर बोला सीधा हमला

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो,      पुडुचेरी

राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेसी झूठ बोलने में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। प्रधानमंत्री गुरुवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पुडुचेरी की जमीन से ही मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाने के बयान पर मोदी बोले झूठ बोलो और राज करो की नीति कांग्रेसियों की पुरानी हो चुकी है और जनता इसको बखूबी समझ भी रही है। Pm Narendra Modi in Puducherry

प्रधानमंत्री ने कहा जिस मंत्रालय को कांग्रेसी बनाने की बात कर रहे हैं उसे भाजपा पहले ही बना चुकी है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने मछुआरों को समुद्र का किसान बताते हुए कहा था कि 2024 में उनकी सरकार आने के बाद कांग्रेस उनके लिए मंत्रालय बनाएंगी। मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोडती है, जबकि उन्हें खुद आईना देखने की जरूरत है। कांग्रेस ने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया है। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत चुनाव कराने से मना कर दिया। Pm Narendra Modi in Puducherry

पुडुचेरी को नुकसान पहुंचाने का आरोप

मोदी ने पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर तंज कसते हुए कहा कि 2016 में पुडुचेरी के लोगों ने काफी उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया था। उन्हेंं लगा कि सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने कर देगी। 5 साल बाद लोग इस कदर निराश हुए कि उनके सपने और उम्मीद टूट चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाई कमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है। मोदी बोले मुझे एक बात समझ नहीं आती कि आखिर कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि दूसरा कोई लोगों के लिए काम करे। Pm Narendra Modi in Puducherry

हाल में ही गिरी है सरकार

पुडुचेरी में हाल ही में कांग्रेस के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली सरकार विधायकों के बागी होने के बाद गिर गई थी। इस केन्द्र शासित प्रदेश में भाजपा का कोई चुना हुआ विधायक नहीं है। इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार गिरने में भाजपा का ही अहम हाथ माना जाता है। भाजपा के कई नेता बोल चुके हैं कि राहुल गांधी जिस भी राज्य के दौरे में जाते हैं, वहां उनकी सरकार गिर जाती है। Pm Narendra Modi in Puducherry

शरद त्रिपाठी,
मोबाइल नंबर-9451523499

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top