Dharm- Aadhyatm : आएं जानें कैसा रहेगा आज का दिन

0

मेष


व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप घर के रखरखाव के समान पर धन खर्च करेंगे। लव लाइफ में तनाव की आशंका है। रोजगार के क्षेत्र में भी कुछ समस्या आ सकती है। बिजनेस की आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। सरकार द्वारा कोई विशेष सम्मान भी प्राप्त होता दिख रहा है। समाज के लिए किये गये कार्य से आपकी कीर्ति और बढ़ेगी। सायंकाल आप किसी शादी ब्याह, जन्मदिन-नामकरण आदि में शामिल हो सकते हैं।


वृष


आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे

सुकून मिलेगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उस पर विजय होगी। आप के कार्यकाल में भी आपके अनुकूल वातावरण बनता दिख रहा है और साथी कर्मचारी भी भरपूर सहयोग करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। अपने भाई की सलाह आज आपके लिए उन्नति का कारण बनेगी। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको दिखावे से बचना होगा, नहीं तो शत्रु नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।


मिथुन


आज कार्य क्षेत्र की कई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, जिसमें आपके सीनियर भी सहयोग करते दिखेंगे।विदेश से संबंधित कार्य करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए पिताजी का सहयोग मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जो आपको प्रिय है, आज वही करें।


कर्क


जो कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े थे, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। आपकी महत्वपूर्ण कार्यों पर भी चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आज के लिए मददगार साबित होगी। दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज शुभ समाचार मिलेगा। सायं काल के समय आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। ऑफिस में सकारात्मक माहौल बनेगा और साथी कर्मचारी भी भरपूर सहयोग करेंगे। संतान के प्रति आप संतुष्ट नजर आएंगे।


सिंह


आज आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी अपनी धार्मिक रुचि के कारण आप समय निकाल ही लेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आप के वरिष्ठ अधिकारी आज आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण सभी कार्य पहले से ही निपटा देंगे।


कन्या


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आसपास के लोगों से लड़ाई झगड़े की नौबत ना आए इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्य के क्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन व्यापारियों को नगद की कुछ समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


तुला


जो दैनिक व्यापार करते हैं, उनके लिए आय के नए स्त्रोत दिख रहे हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती हैं, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से सफल रहेंगे। किसी पारिवारिक संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में दिखेंगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। उनके सहयोग से कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ जाएंगे, जिसका आपको लाभ होगा।


वृश्चिक


आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की भी संभावना है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता लाएं, जिसका आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, जिससे काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। आज परिवारजन साथ आनंद उठाएंगे।


धनु


आज बिजनेस के मामले में आपको थोड़ा जोखिम उठाना पड़े तो उठा ले क्योंकि उसके बाद बड़ा लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। माता पिता से संबंध मधुर होंगे और मित्रों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अभी जोखिम में है, इसलिए किसी तरह का निवेश करने से बचें। आज किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है, जिससे किसी की मदद हो सके।


मकर


आज यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया तो वह लाभ पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर मिलेगा। आप संतान के भविष्य से जुड़ा आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग मार्ग प्रशस्त होगा। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में लेने से व्यग्रता बढ़ सकती है। आय के नए स्त्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समर्थन की प्राप्ति होगी। यदि कोई सरकारी कार्य करना है, तो निर्धारित नियमों का अवश्य ध्यान रखें।


कुंभ


व्यवसाय में चल रही समस्याओं आज आपको मुक्ति मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन में प्रफुल्लित होगा। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में कतई ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। खाने पीने में लापरवाही ना बरतें। अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी पूर्ण ध्यान रखें। आपकी लव लाइफ में आज नए उत्साह और उमंग का संचार होगा।


मीन


आज दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम भी आज आपके लिए हितकर रहेगा। रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार से संबंधित यात्राएं आज सुखद रहेगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव आएंगे। संतान से संबंधित शुभ सूचना आज मन को प्रसन्न करेंगी और धर्म कर्म के कार्य करेंगे। यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करेंगे, तो आज आपके लिए शुभ रहेगा। आज शाम का समय मित्रों और परिजनों से हास परिहास में व्यतीत होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए, ऐसा उनका भाग्य होगा। यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकतर लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस हैं। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग से सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top