Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

21 नवम्बर 2020, शनिवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष


सप्तमी तिथि रात्रि 09:48 बजे तक तत्पश्चात अष्टमी


श्रवण नक्षत्र सुबह 09:54 बजे तक तत्पश्चात धनिष्ठा


वृद्धि योग 22 नवम्बर प्रातः 06:02 बजे तक तत्पश्चात व्याघात


राहुकाल सुबह 09:39 बजे से सुबह 11:02 बजे तक


सूर्योदय 06:54 बजे, सूर्यास्त 17:54 बजे

(नोट : सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में हर जिले में मामूली अंतर हो सकता है)


दिशाशूल - पूर्व दिशा में


व्रत पर्व विवरण - संत जलारामजी जयंती


विशेष : सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है। शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

पितृदोष से मुक्ति : पीपल के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करने और हनुमान चालीसा पढ़ने से पितृदोष का शमन होता है। पवित्र पीपल तथा बरगद के पेड़ लगाने से भी पित्तरों को शांति मिलती है। दोष में कमी आती है। पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएं और स्वर्गीय परिजनों का स्मरण कर उनसे आशीर्वाद मांगें। सोमवार प्रात:काल स्नान कर नंगे पैर शिव मंदिर में जाकर आक के 21 पुष्प, कच्ची लस्सी, बिल्वपत्र के साथ शिवजी की पूजा करें। 21 सोमवार करने से पितृदोष का प्रभाव कम होता है। 



गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि


22 नवम्बर 2020 रविवार को गोपाष्टमी पर्व है। कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं। यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है। प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से पूजन करें। गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है। सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके हरी घास, भोजन आदि खिलाएं। उनकी चरणरज ललाट पर लगायें, इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है।


गोपाष्टमी विशेष


गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज हैं। भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है। श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं। शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाढ़ी होती है जब इस नाढ़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म काणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है। यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है। गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकोपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है। गाय की पूंछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है। गौमूत्र एवं गोझारण के फायदे तो अनंत हैं, इसके सेवन से केंसर व मधुमेह के कीटाणु नष्ट होते हैं। गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है। इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है। सत्पुरुषों का कहना है की गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है।


पंचक


21 नवंबर

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


नवंबर 2020

20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्य क्षेत्र में ध्यान देंगे, लेकिन ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी, क्योंकि घर में पिता या किसी बुजुर्ग स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी और इनकम सामान्य होने से आप थोड़े से निराश हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। सब ठीक होगा।


वृष : आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन भाग्य की प्रबलता से कार्य पूर्ण होंगे। आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन अतिविश्वास से बचना होगा। आय में वृद्धि से मन प्रशन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ग्रहों की स्थिति जीवनसाथी को गुस्से वाला बनाएगी। शांत रहने में ही समझदारी है। आज किसी यात्रा पर जाने के लिए अच्छा समय रहेगा।


मिथुन : अाज का दिन मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव से ग्रसित होकर गलत फैसले ले सकते हैं, जो आने वाले समय में नुकसान देंगे। इसलिए कोशिश करें कि ऐसा कुछ ना करें। आज कोई भी बड़ा काम हाथ में ना लें। जो है उस कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। पदभार में बढ़ोतरी हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें, वह कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ससुराल के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है।


कर्क : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज के लिए भागदौड़ रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपने काम में रमे रहेंगे और उन्हें भाग्य का साथ भी मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे, जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।


सिंह : आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। दूसरी तरफ चिंताएं भी रहेंगी। आपको समझ नहीं आएगा कि पहले किस पर ध्यान दें, इसलिए प्राथमिकताओं को निर्धारित करना जरूरी होगा। नौकरी में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल कर छोटी-छोटी युक्ति लगाकर अपना काम समय से पहले ही पूरा कर देंगे। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। जिन की तबीयत खराब है उन्हें डॉक्टर को दिखाने ले जाएं।


कन्या : दिन मध्यम रहेगा। क्रोध की वजह से वस्तु सिथति समझने में दिक्कत आ सकती है। नौकरी को लेकर खुश रहेंगे क्योंकि आपको अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा। इनकम बढ़ेगी और शेविंग करने में भी सफलता मिल सकती है। आज किसी पवित्र नदी के जल में स्नान करने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के बढ़ते क्रोध से परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा।


तुला : आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में खुशी रहेगी। प्यारी बातों से और मजाकिया अंदाज से किसी को भी अपना बनाने में कामयाब होंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी।


वृश्चिक : आज का दिन दिमागी रूप से व्यस्त रखेगा। आप बिजी रहेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकते हैं। इसका असर अपने काम पर ना आने दे, नहीं तो मुसीबत हो सकती है। खर्चों में अधिकता रहेगी। आप अपने सुख संसाधनों पर अच्छा खर्चा करेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। बदलते मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं।


धनु : आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर ध्यान देंगे, तो बड़ी हुई इनकम का लाभ उठा पाएंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। माताजी किसी बात को लेकर गुस्से में रहेंगी, लेकिन आप उन्हें प्यार से मना लेंगे। काम को लेकर आज स्थिति आप के पक्ष में हैं। अपने हिसाब से अपना काम निपटा ले। शादीशुदा लोगों को जीवन साथी के कारण कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। हल्का बुखार होने की संभावना बनेगी।


मकर : दिन अच्छा रहेगा। समाज सेवा की इच्छा मन में प्रबल रूप से जागेगी। दूसरों की भलाई के लिए कोई काम कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी और खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, जिससे आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे से काम करेंगे, लेकिन ऑफिस में बेवजह की बातों पर ध्यान देने की बजाय काम पर ध्यान देंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन बढ़िया है।


कुंभ : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है, जो चिंता दे सकती है। मानसिक तनाव भी होगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि आप के बीमार पड़ने के योग चल रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अपनी ईगो में आकर किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें। आपके काम का अच्छा फल मिलेगा। शादीशुदा लोग जीवन साथी का सपोर्ट ना मिलने से वे थोड़े दुखी हो सकते हैं।


मीन : आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरेगी। गुस्से में होने के कारण आप किसी से बिना वजह झड़प कर सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आपके काम सफल होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरी मेहनत से मजबूत नजर आएंगे। सेहत का ध्यान रखें और आज कहीं निवेश कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top