Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

18 नवम्बर 2020, बुधवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष


तिथि - चतुर्थी रात्रि 11:16 तक तत्पश्चात पंचमी


मूल नक्षत्र सुबह 10:40 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा


धृती योग दोपहर 12:31 बजे तक तत्पश्चात शूल


राहुकाल दोपहर 12:24 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक


सूर्योदय 06:52 बजे, सूर्यास्त 17:55 बजे


दिशाशूल उत्तर दिशा में


व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी



विशेष : चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर शुभ मानी जाती है। वास्तु में माना जाता है कि अगर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर या मूर्ति घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में रखी जाए तो इससे घर के कई वास्तुदोष अपने आप दूर होने लगते हैं। हनुमानजी के पंचमुखी अवतार में पहला मुख वानर, दूसरा गरूड़, तीसरा वराह, चौथा हैयग्रीव (घोड़े का) और पांचवां नृसिंह का मुख है। इन पांच मुखों से हनुमान भक्तों के जीवन की पांच तरह से समस्याएं दूर करते हैं, हर मुख का अपना एक अलग महत्व है।


वास्तविक लाभ पाने का दिन : लाभपंचमी


19 नवम्बर 2020 गुरुवार को लाभपंचमी है। कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती है। इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं। जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं। व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं। लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बरकत होती है। यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी।


पंचक


21 नवंबर

रात्रि 10.24 बजे से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


नवंबर 2020


20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत


दिसंबर 2020 त्यौहार


3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


राशिफल


मेष : आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको परिवार से सहायता मिलेगी, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन यात्रा में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। उनका ध्यान रखने से यात्रा में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन खुशी से व्यतीत होगा। जीवन साथी के साथ अगले वर्ष की कुछ प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा, आपके ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।


वृष : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शरीर में थकावट महसूस होगी, जिसकी वजह से कुछ दिक्कत हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन कमजोर है। निवेश करने से बचें। जीवन साथी के सहयोग में कमी आएगी और रिश्ते में बोरियत महसूस होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में नाम होगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।


मिथुन : आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे असाइनमेंट हाथ में आएंगे। उसका फायदा मिलेगा। व्यापार में पार्टनर से तनातनी भी हो सकती है। नौकरी पेशा हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जीत होगी। प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।


कर्क : आज का दिन अनुकूल नहीं है क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कुछ बेवजह के खर्चे आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ गलतफहमी दूर करने का अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर परिवार के बुजुर्ग आप से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग उत्साहित रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।


सिंह : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी आपके साथ नजर आएंगे। प्रेम संबंध वालाें के लिए आज का दिन कमजोर है। कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। काम के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार का असर आपके काम को बढ़िया बनाएगा।


कन्या : आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन से संतुष्टि मिलेगी। घरेलू काम कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा व्यस्त रहने के कारण ऑफिस का काम पिछड़ सकता है। विरोधियों से निश्चिंत रहें, लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी प्यार भरी भाषा बोलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कुछ खास करेंगे। लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी।


तुला : आज यात्रा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बहुत नियंत्रण से बोलें, कडुवे शब्द मुंह से निकलने से परिवार में तनाव बढ़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे। इसके बावजूद भी आप खुशी के लम्हे तलाश ही लेंगे।


वृश्चिक : खानपान पर ध्यान न देने से पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पारिवारिक सहयोग से कामों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाने से बचना चाहिए। जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आप अपने प्रयासों से काम को बढ़िया बनाएंगे। प्रशासन का भी सहयोग मिलेगा।


धनु : आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपने काम में गंभीरता से मन लगाते हुए काम करें, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छा लगेगा। किसी काम को लेकर आप असमंजस में रहेंगे, इसलिए अपनी प्राथमिकता निश्चित करके काम करें। कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने ग्रहस्थ जीवन को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। यात्रा से खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल पक्ष में रहेगा। कार्य में मेहनत करेंगे।


मकर : आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। खर्च बढ़ने से तनाव होगा। शादीशुदा जीवन खुशी से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। आप आज पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी नहीं निपटायेगे। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका गुस्सा गायब भी हो जाएगा।


कुंभ : आज का दिन बढ़िया है। पैसों की आवक होगी, जिससे चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में बॉस भी खुश नजर आएगा। आपको अच्छा इंसेंटिव या पद मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद प्रिय से प्यार की बातें करेंगे। ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा है।


मीन : आज मेहनत का फल मिलेगा। कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। आपके बॉस की नजर में आप की वैल्यू बढ़ी है। वह कोई ऐसी बात कर सकते हैं, जो आपके पक्ष में जाएगी। परिवार में परेशानी हो सकती है, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। शादीशुदा गृहस्थ जीवन में निश्चिंत रहेंगे। कहीं पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके हाथ कहीं से पैसा आ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top