कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, दिल का दौरा पड़ा

0

  • आज तक चैनल की लाइव डिबेट के दौरान पड़ा दिल का दौरा
  • गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में मृत घोषित

राजीव त्यागी की फाइल फोटो। 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गाजियाबाद


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बुधवार को आज तक की लाइव डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना से परिवार में मातम छाया। राजीव वसुंधरा सेक्टर 16 में रहते थे। डाॅक्टरों के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। उनके निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है

कि राजीव त्यागी जी की मृत्यु मेरे लिए व्यक्तिगत दुख है। हम सभी के लिए अपूर्णिय क्षति है। 

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी शाम पांच बजे आज तक टीवी चैनल की लाइव डिबेट पर अपने घर से ही शामिल थे।बेंगलुरु हिंसा की निंदा कर रहे थे। उस समय उन्हें परेशानी महसूस हुई। उसी दौरान छाती में दर्द हुआ। इसके बाद अचानक वह गिर गए। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

कौशांबी में राजीव त्यागी के घर के बाहर मौजूद शुभचिंतक।
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में कांग्रेस प्रवक्ता के निधन की सूचना मिलते ही उनके घर के बाहर भीड़ लग गई। उनके परिजनों को सांत्वना एवं श्रद्धांजलि देने का तांता लगा रहा।


बिजनौर के रहने वाले हैं त्यागी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मूल निवासी राजीव त्यागी गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में रह रहे थे। उनकी पत्नी संगीता, बेटे इशांत और धनंजय के साथ रहते थे। राजीव लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। परिवार के सदस्य उन्हें कौशांबी के निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर के बाद राजनीतिक जगत ने शोक की लहर दौड़ गई।


डिबेट में मौजूद थे भापजा प्रवक्ता पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है... अभी भी शब्द नहीं मिल रहें। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।


इन्होंने ने भी किया ट्वीट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव, शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर दुख जताया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज समेत गाजियाबाद के कई नेता देर रात उनके घर पहुंचे और शोक जताया।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top