रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ़्त यात्रा सुविधा

  • परिवहन निगम की एसी बसें, पिंक सेवा, सामान्य बसें में भी सुविधा
  • आकर्षक ढंग से फूल-माला से बसों को सजाया कर किया रवाना

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


रक्षा बंधन पर्व पर हर साल की भांति इस वर्ष भी बहनों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपनी बसों से मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसका ऐलान प्रदेश सरकार ने कर दिया है। इस सुविधा का लाभ बहनें 2 अगस्त के मध्य रात्रि से 3 अगस्त के मध्य रात्रि तक उठाई जा सकेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाली बहनों, लड़कियों, युवतियों एवं महिलाओं को टिकट के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसके लिए सरकार ने नि:शुल्क बस यात्रा का तौहफा प्रदान किया है। यह सुविधा यूपी रोडवेट की सभी प्रकार की बसों में लागू होगी।

भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा करने का उपहार दिया है। करोना काल के चलते आशंका जताई रही थी कि इस वर्ष ये तोहफा बहनों को नहीं मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। पवित्र पर्व के समस्त अनुष्ठान घर पर ही रह कर करें। इस दौरान कई बसों को सजाकर निकाला गया है। इसमें राज्य परिवहन निगम की एसी बसें, पिंक सेवा, सामान्य बसें हैं। इन्हें आकर्षक ढंग से फूल-मालाआें से सजाया भी गया है।  

Post a Comment

0 Comments