- लखनऊ में जांच कराने पर हुई थी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि, ट्वीट कर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना का इलाज कराने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने काेरोना वायरस के संक्रमण की जांच लखनऊ में कराई थी। रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बुधवार शाम सवा सात बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उनके साथ अपने वाहन से अस्पताल तक केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान भी आए थे। चौधरी को आइसोलेशन वार्ड में बने कक्ष में रखा गया है। भूपेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह 8:57 पर ट्वीट कर बताया था कि कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण प्रकट हुए थे। इस पर अपना कोरोना का टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजटिव आई है। डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच जो भी उनके संपर्क में रहा हो वह स्वयं को आइसोलेट करके अपनी जांच जरूर करवा ले। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का इलाज मेदांता में हुआ था। कई दिन भर्ती रहने के बाद 16 अगस्त को उनका अस्पताल में ही निधन हो गया था। इससे पहले लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया था।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know