भाजपा विधायक का सवाल- प्रदेश में तीन साल में कितने ब्रह्मणों की हुई हत्या

  • आगामी विधानसभा सत्र के लिए कि गए प्रश्न ने सरकार के लिए खड़ी की मुश्किल

प्रारब्ध न्यूज ब्यूराे, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लेकर खींचतान मची हुई है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी दल उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार ब्राह्मणों के उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। इस मुद्​दे को लेकर विपक्ष भी सरकार को घेर रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ने ब्राह्मणों की हत्या काे लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। सरकार को उनका जवाब देने में पसीना आ रहा है।

सुल्तानपुर के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी की ओर से आगामी विधानसभा सत्र के लिए किया गए प्रश्न ने ही सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। विधायक का सवाल है कि प्रदेश में तीन साल में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई है। 

भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने सवाल किया है कि योगी सरकार के पिछले तीन साल के कार्यकाल में कितने ब्रह्मणों की हत्या हुई है। उसमें से कितने हत्यारे अब तक पकड़े गए हैं। उन्होंने अपने सवाल में कहा है कि क्या राज्य के गृह मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि वर्तमान भाजपा सरकार के तीन साल से अधिक कार्यकाल में प्रदेश में कितने ब्रह्मणों की हत्या हुई। उसमें से अब तक कितने हत्यारे पकड़े गए हैं। इसमें से अब तक कितने हत्यारों को पुलिस सजा दिलवाने में कामयाब हुई। विधायक के यह सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं इनका जवाब देने में सरकार ऊहापोह में है। वहीं, विपक्षी दलों को सरकार को घेरने का बड़ा मुद्​दा मिल गया है, जबकि इसी बहाने वह ब्राह्मणों पर डोरे डालने की कोशिश में जुट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments