टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के घर आएगा नन्हा मेहमान

0

भारतीय क्रिकेटर विराट अपनी अभिनेत्री पत्नी के साथ। फोटो : अनुष्का के अकाउंट से।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क

क्रिकेट प्रेमियों एवं बॉलीवुड से एक अच्छी ख़बर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़ुशख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की। दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने अनुष्का-विराट को जीवन में नया सफर की तरफ बढ़ने के लिए मुबारकबाद दी।


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। फोटो के साथ कोहली ने लिखा, “और फिर हम तीन हो गए, जनवरी 2021 में होगा आगमन।” जनवरी 2021 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन जाएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ वक़्त बिता रही हैं। हाल ही में उनके पति विराट ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी देते हुए लिखा कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं।


विराट के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंट्राग्राम में लिखा-And then, we were three! Arriving Jan 2021, यानी कि 2021 इस जोड़े के लिए लकी साबित होने जा रहा है क्योंकि वे दो से तीन होने जा रहे हैं।

अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर के साथ इस बड़ी ख़बर को सोशल मीडिया में शेयर किया। तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका डॉट्स वाली ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। वहीं अनुष्का का बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ''और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।'' विराट इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं।

इंस्टाग्राम पर बधाई देने वालों में सबसे पहले सेलेब्रिटी वरुण धवन थे, जिन्होंने अनुष्का के साथ सुई धागा में काम किया है। वरुण ने लव की इमोजी बनाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। केएल राहुल ने भी दिल बनाकर दोनों को मुबारकबाद दी। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अनुष्का और विराट को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top