यूपी में लगेगी भगवान परशुराम की 108 फिट की प्रतिमा, सपा का एलान

  • समाजवादी पार्टी अब ब्राह्मणों पर भी डाल रही डोरे
  • जयपुर पहुंचे प्रतिमा देखने सपा के बड़े पदाधिकारी


भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ अभिषेक मिश्रा व अनीस राजा।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है। राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों की उपेक्षा की जा रही थी, ऐसे में सपा ने भी ब्राह्मणों पर डोरे लाने शुरू कर दिए हैं। यूपी मेंभगवान परशुराम की 108 फिट प्रतिमा लगाने का एलान किया है। इसके लिए पूर्व मंत्री एवं पार्टी के पदाधिकारी जयपुर गए हुए हैं। प्रतिमा बनवाने के लिए पार्टी चंदे से धन एकत्र करेगी।


मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा ने बताया कि पार्टी सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों का सम्मान करती है। वर्तमान समय में सभी दलों ने ब्राह्मणों का उपेक्षित कर रखा है। ऐसे में सपा ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाने का कार्य करेगी। इसलिए भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने जा रही है। वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2007 के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जब प्रदेश में सरकार थी, उस समय पहली बार भगवान परशुराम की जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई थी। अब सपा ने प्रतिमा लगाने का एलान किया है। प्रतिमा का निर्माण परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत बनाई जाएगी। देश के जाने-माने मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा बनाने वाले राजकुमार से बातचीत चल रही है। इसके लिए पार्टी चंदे से धन एकत्र किया जाएगा।


क्रांतिकारी मंगल पांडेय की भी प्रतिमा


मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा ने प्रारब्ध न्यूज के संवाददाता से बातचीत में बताया कि सपा क्रांतिकारी मंगल पांडेय की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।


Post a Comment

0 Comments