चार दिन तक झमाझम बरसेंगे बदरा

  • तेज चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट
  • उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, हरदोई होंगे प्रभावित

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


गर्मी और उमस से बेहाल आमजन के लिए राहत भरी खबर है। चार दिनों तक कानपुर एवं आसपास के जिलों में झमाझम बदरा बरसेंगे। हवा सामान्य से तेज चलेगी। मौसम विभगा ने रविवार से 22 जुलाई तक जोरदार बारिश संग बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्हें बिजली गिरने से बचाव की जानकारी दी है।

प्रदेश में बिजली गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें जान और माल का नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि वज्रपात से सोनभद्र, मिर्जापुर, ललितपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर आदि जिले प्रभावित हैं। किसानों को एहतियात बरतना पड़ेगा।


रहें सतर्क

  • बिजली चमकने पर पक्के मकान में शरण लें।
  • यात्रा के दौरान वाहनों में ही रहें।
  • पेड, तालाब, जलाशयों से दूरी रखें।
  • समूह के रूप में एकत्रित न हों।
  • जंगल या बगीचे में हैं तो घने पेड़ों से दूर रहें।
  • बिजली और टेलीफोन के खंभे के पास न खड़े हों।
  • पैरों के नीचे लकड़ी, प्लास्टिक का बोरा रखें।
  • बिजली के स्विच ऑफ कर दें।
  • बिजली के उपकरणों को न छुएं।


देशभर में मानसूनी सिस्टम

मानसून की अक्षीय रेखा इस समय अजमेर, अमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर और दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों तक बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण गोवा क्षेत्र से केरल के तटीय भागों तक ट्रफ बना है। दक्षिणी गुजरात और इससे सटे भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है।


बारिश से यह क्षेत्र होंगे प्रभावित

कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, कुशीनगर, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, शहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, मेरठ आदि


ऐसे बचाएं फसल

  • खड़ी फसलों में पानी की निकासी का उपाय करें।
  • निराई गुड़ाई कर खेतों से खरपतवार निकालें।
  • मक्के की फसल में अधिक पानी न लगाएं।
  • गन्ने की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करें।
  • सब्जियों की बुआई मेड़ बनाकर करें।
  • मूंगफली की बुलाई 20 से 22 दिन बाद ही करें।
  • धान की रोपाई शीघ्र से शीघ्र पूरी की जाए।

Post a Comment

0 Comments