- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गृह जिले की विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को अपने ग्रह जिले कुशीनगर के पिपराघाट विभानसभा की बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलने गए थे। बाढ़ पीड़ितों की स्थिति देकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विफलताओं को न छुपाए। दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप बंद कर काम करना शुरू करें। सरकार यह गफलत में न रहे कि ‘उड़नखटोले के सर्वे‘ से बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल जाती है। सरकार ध्यान दें, और तत्काल व्यवस्था में सुधार कराए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने गृह जनपद की पिपराघाट विधानसभा क्षेत्र के देवनारायण टोला, शिव टोला, बुटन टोला, दहारी टोला, उपाध्याय टोला, नरवाजोत, तवकल टोला, फल टोला, हनुमान टोला, जोगनी, इमिलिया टोला, मोटी राय सहित तमाम बाढ़ से प्रभावित टोलों का दौरा किया। वहां के लोगों के दर्द को समझा और जाना। खुद पानी के बीच से होते हुए पीड़ितों के बीच गए। उनके दुख और दर्द को साझा किया। उन्होने कहा कि स्थिति बड़ी विकट है, रास्ते पानी में विलीन हो चुके हैं। कोरोना महामारी में लोगों के पास काम नहीं है। फिर भी सरकार राहत के नाम पर छलावा कर रही है।
लोगों के दैनिक कार्य ठप पड़े हैं। मवेशियों के लिए चारे का संकट है। बाढ़ पीड़ितों के पास राशन नहीं है। प्रभावित गांवों में प्रशासन और सरकार का कोई भी अमला अब तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीण सीने तक पानी में आने-जाने को मजबूर हैं। रास्ते कट गए हैं, नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। उनके साथ सेवरही ब्लॉक अध्यक्ष ब्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, शिवजी जायसवाल, अनिल यादव, शिवपूजन निषाद, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजेन्द्र निषाद, दिनेश शर्मा, गोपी यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know