वाराणसी में सोमवार को मि‍ले 25 नये कोरोना संक्रमि‍त, 16 ठीक होकर घर लौटे

0

फाइल फोटो                                       सौ. सोशल मीडिया
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, 
वाराणसी

वाराणसी  जिले में रवि‍वार शाम पांच बजे से लेकर सोमवार शाम पांच बजे तक की रि‍पोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्‍त हो गयी है। इसके अनुसार पि‍छले 24 घंटे में 25 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं। सोमवार को 16 मरीज ठीक होने के बाद डि‍स्‍चार्ज कि‍ये गये हैं।

रवि‍वार शाम पांच बजे से सोमवार दि‍न में 11 बजे तक आयी पहली रि‍पोर्ट में जहां 7 कोरोना पॉजि‍टि‍व मरीज मि‍ले थे। वहीं सोमवार दि‍न के 11 बजे से शाम 5 बजे तक की रि‍पोर्ट में 18 नये संक्रमि‍त मरीज मि‍ले हैं।

आज मि‍ले कोरोना पॉजि‍टि‍व मरीजों में 

35 वर्षीय पुरुष, शिवाला, अस्‍सी, थाना भेलूपुर, ये साड़ी व्यापारी हैं।
22 वर्षीय पुरुष, शिवाला, अस्‍सी, भेलूपुर ये साड़ी व्यापारी हैं।
69 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर, मंडुआडीह, ये रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं।
62 वर्षीय महिला, आदर्श नगर, मंडुआडीह, ये गृहणी हैं।
32 वर्षीय पुरुष, ठठेरी बाजार, चौक, ये बर्तन कारोबारी हैं।
24 वर्षीय पुरुष, छोटी पियरी, चौक, इनका प्लास्टिक स्क्रैप का बिजनेस है।
56 वर्षीय पुरुष, झूलेलाल कॉलोनी, शिवपुरवा, छि‍त्तूपुर, सिगरा, इनकी प्लाईवुड ग्‍लास की दुकान है।
55 वर्षीय पुरुष, गायत्री नगर कॉलोनी, रामनगर, ये कैंट डीपो के स्टोर में कार्य करते हैं।
58 वर्षीय पुरुष, सुरियावां भदोही, कैंट डिपो वाराणसी में ड्राइवर हैं।
59 वर्षीय पुरुष, बुद्धा सिटी सारनाथ, कैंट डिपो में बस ड्राइवर हैं।
58 वर्षीय पुरुष, जामनगर कॉलोनी, जेल रोड शिवपुर, ये कैंट डिपो वाराणसी में एआरएम हैं।
57 वर्षीय पुरुष, पोस्‍ट महाराजगंज, गाज़ीपुर, गाजीपुर कोतवाली, कैंट डिपो में स्टोर कीपर हैं।
37 वर्षीय पुरुष, बादशाह बाग कॉलोनी, फातमान रोड सिगरा, ज्वेलरी की दुकान है।
60 वर्षीय पुरुष, सराय गोवर्धन चेतगंज, लेबर है।
21 वर्षीय पुरुष, कर्मवीर कॉलोनी सुसुवाही, लंका, आईआईटी बीएचयू में जूनियर असिस्टेंट हैं।
31 वर्षीय पुरुष, अखरी रोहनिया, टीचर हैं।
33 वर्षीय पुरुष, भगवती नगर कॉलोनी, ब्लॉक ए, सुसवाही, कपड़ों का व्यवसाय है।
40 वर्षीय पुरुष, गुरुद्वारा गली रामनगर, मोबाइल होलसेल की दुकान है।
35 वर्षीय पुरुष, बंसाली भवन, ऑपोजिट रामाश्रय नर्सिंग होम, मंडुवाडीह, कपड़ों और गहनों के व्यापारी हैं।
86 वर्षीय महिला, ब्रह्मानंद कॉलोनी, दुर्गाकुंड, गृहणी हैं।
30 वर्षीय महिला, ब्रह्मानंद कॉलोनी, दुर्गाकुंड, इंस्ट्रक्टर है।
56 वर्षीय महिला, ब्रह्मानंद कॉलोनी, दुर्गाकुंड, गृहणी हैं।
46 वर्षीय पुरुष, मुलनाकपुर, मिर्जामुराद।
45 वर्षीय पुरुष, भोगाबीर, लंका।
38 वर्षीय पुरुष, बीबी पंचवटी कुआं, काजीपुरा, जैतपुरा।
इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 652 हो गयी है। जबकि 364 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं।


वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 265 है तथा 23 लोगों की अबतक मृत्यु हो चुकी है। बीते 24 घंटे में कि‍सी मरीज की मौत नहीं हुई है।


जि‍ले में अबतक 311 हॉटस्‍पॉट बनाये जा चुके हैं। इनमें से ग्रीन जोन में 131, ऑरेंज जोन में 30 और रेड जोन में 150 इलाके हैं।

आज 11 नये हॉटस्‍पॉट बनाये गये हैं 

आदर्श नगर, मंडुआडीह
झूलेलाल, शिवपुरवा
गायत्री नगर कॉलोनी, रामनगर
जामनगर कॉलोनी नियर जेल रोड, शि‍वपुर
कर्मवीर कॉलोनी, सुसुवाही, लंका
भगवती नगर कॉलोनी, ब्लॉक ए, सुसुवाही, लंका
गुरुद्वारा गली, रामनगर
बंसाली भवन, रामाश्रय नर्सिंग होम के पास, मंडुआडीह
मुलनाकपुर, मिर्जामुराद
भोगावीर, लंका
सराय गोवर्धन, चेतगंज
सोमवार को 289 सैंपल जांच के लि‍ये एकत्र कि‍ये गये हैं। अबतक 13688 सैंपल लि‍ये जा चुके हैं। इनमें से 12643 सैंपल की रि‍पोर्ट आ चुकी है। 1045 सैंपल की रि‍पोर्ट आना बाकी है

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top