बलिया : जेल में कोरोना की दस्तक 16 बंदी संक्रमित

  • जेल में बंदियों का चेकअप करने पहुंची मेडिकल टीम

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बलिया


कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस के आगे सरकारी सुविधाएं एवं संसाधन कम नजर आने लगे हैं। अब प्रदेश में कोरोना का संक्रमण सामुदायिक प्रसार की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। हर तरफ संक्रमित मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हवा से फैलने की पुष्टि कर चुका है। अभी तक इलाज में लगे डॉक्टर एवं सरकारी कर्मचारी चपेट में आ रहे थे। अब जिला जेल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुधवार को जिला जेल के 16 बंदी की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। इसकी जानकारी होते ही जेल से लेकर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों का चेकअप करने के लिए जिला जेल भेजा है। डॉक्टरों की टीम जेल में बंद बंदियों के संपर्क में आए दूसरे लोगों की केस हिस्ट्री तैयार कर रही है। सभी का मेडिकल चेकअप भी कराया जा रहा है। उन सभी की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments