मेरठ : भाजपा विधायक समेत 126 पॉजिटिव, एक मौत


फाइल फोटो                                       सौ. सोशल मीडिया
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मेरठ


मेरठ एवं आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। बुधवार को 126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उसमें किठौर के भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना से एक की मौत भी हो गई।

मेरठ में 44 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें किठौर के भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों काे आशंका है कि उनके संक्रमण की चेन लंबी हो सकती है। विधायक रोजाना बड़ी संख्या में लोगों से मिलते रहते हैं। दो दिन पहले सर्किट हाउस में हुई बैठक में भी वह मौजूद थे, जिसमें कुछ विधायक और अधिकारी भी शामिल हुए थे। मेरठ में संक्रमितों की संख्या 1643 हो गई है। वहीं बुलंदशहर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। यहां 24 और पॉजिटिव मिलने से संख्या 974 पहुंच गई है। मुजफ्फरनगर में 25 संक्रमित मिलने से कोरोना संक्रमित 483 हो गए। इसी तरह सहारनपुर में 18 और संक्रमित मिलने से संख्या 573 पहुंच गई। शामली में आठ नए केस मिले हैं, जिससे कुल कोराेना पॉजिटिव 209 हो गए। बागपत में सात नए केस मिलने से संख्या 483 हो गई।

Post a Comment

0 Comments