प्रारब्ध स्पोर्ट्स डेस्क,अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) को एक कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में 4 विकेट से हरा दिया। यह गुजरात की इस सीजन की लगातार तीसरी जीत है। जेसन होल्डर के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्पेल और वाशिंगटन सुंदर की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का पासा पलट दिया।

source: IPLT20
सिराज और होल्डर का कहर: पंजाब की पारी लड़खड़ाई

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का फैसला एकदम सही साबित हुआ जब मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में आकर पंजाब की कमर तोड़ दी। सिराज ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद में प्रियांश आर्य का विकेट लिया और अगली ही गेंद में कॉपर कनोली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया जिससे पंजाब का स्कोर दो रन पर दो विकेट हो गया।
इसके बाद कगिसो रबाडा ने 152 किमी/घंटा की रफ्तार से कहर बरपाते हुए प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा।
मध्य ओवरों में जेसन होल्डर (प्लेयर ऑफ द मैच) ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर सहित 4 विकेट झटके, जिससे पंजाब एक समय 47 पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।
सूर्यांश शेडगे का साहसी पलटवार
उन्होंने अपने हुनर का परिचय देते हुए मात्र 29 गेंद में 57 रनो की आक्रामक पारी खेली और उनके साथ अनुभवी मार्कस स्टोइनिस ने भी 40 रनों की पारी खेली । दोनो बल्लेबाज़ो के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई । और अंत मे मार्को जानसन के तेज 20 रनों के बदौलत पंजाब 163/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पायी।
![]() |
| Source: iplt20 |
गुजरात की पारी: सुदर्शन का धैर्य और सुंदर का धमाका
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही क्योंकी कप्तान गिल मात्र 5 रन बनाकर चलते बने । परन्तु साई सुदर्शन ने फिर अपने धैर्य का परिचय दिया । उन्होंने 41 गेंदो में 57 रनों की पारी खेली जो टाइटंस की पारी की नींव बन गई । बटलर ने 26 रन बनाकर उनके साथ 53 रनों की साझेदारी की । वहीं पंजाब के गेदंबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करके मैच को अंत तक घसीटा ,जिसमे वैशाख और अर्शदीप नें 2-2 विकेट चटकाये।

source:iplt20
वाशिंगटन सुंदर का कमाल

जब दबाव टाइटंस पर धीरे धीरे बढ़ रहा था , तब वाशिंगटन ने मैच विनिंग पारी खेली और अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी के चलते 23 गेंदो में 40 रन (5 चौके ,1 छक्का) जड़ दिये। जिसके बदौलत गुजरात ने 1 गेंद रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच सम्मरी
पंजाब किंग्स : 163/9 (20 ओवर)
सूर्यांश - 57, होल्डर - 4/24
गुजरात टाइटंस : 167/6 (19.5 ओवर)
सुर्दर्शन - 57, सुंदर - 40*
परिणामः गुजरात 4 विकेट से जीता।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know