Weather Update 4 April 2026 मौसम विभाग (IMD) ने 4 से 8 अप्रैल के बीच दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली/लखनऊ
Weather Update 4 April 2026 उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4 अप्रैल 2026 से देश के 9 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि (Hailstorm) की स्थिति बन रही है। 7 अप्रैल तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के टकराने की संभावना है, जिससे मौसम की गंभीरता और बढ़ सकती है।
किसानों और आम जनता के लिए निर्देश
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली (Lightening) और वज्रपात से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी।
राज्यवार मौसम का पूर्वानुमान (4 - 8 अप्रैल)
दिल्ली-NCR : ओलावृष्टि की संभावना
राजधानी दिल्ली में 4 और 5 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं, जिससे पारे में 2°C तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश : इन जिलों में भारी अलर्ट
यूपी में 4 से 6 अप्रैल के बीच लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी और हमीरपुर समेत पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
बिहार और झारखंड: मूसलाधार बारिश
बिहार: 5 से 8 अप्रैल के बीच पटना, गया और चंपारण समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी। हवा की गति 60 किमी/घंटा तक जा सकती है।
झारखंड: 4 से 7 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान
हरियाणा : गुरुग्राम, सोनीपत और अंबाला में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
पंजाब : चंडीगढ़ और अमृतसर समेत सीमावर्ती जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट है।
राजस्थान : जयपुर, उदयपुर और टोंक में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पहाड़ी राज्य : उत्तराखंड और हिमाचल
उत्तराखंड के नैनीताल और चमोली जैसे जिलों में 50 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मनाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know