Sankshipt Ramayan Dance Drama Lucknow Arts Cultural Society लखनऊ के मोहन सिंह बिष्ट प्रेक्षागृह में आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा 'संक्षिप्त रामायण' नृत्य-नाटिका का सफल आयोजन। जानें मुख्य कलाकार, प्रसंग और आयोजन की पूरी रिपोर्ट।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
कला और संस्कृति की नगरी लखनऊ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन गाथा को नृत्य और अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर द्वारा कुर्मांचल नगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट प्रेक्षागृह में “संक्षिप्त रामायण” नृत्य-नाटिका का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ।
भव्य शुभारंभ और अतिथि सत्कार
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल आशुतोष श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल और उमेश सवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। पार्षद व अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट ने अतिथियों का विधिवत स्वागत किया।
प्रस्तुति के मुख्य आकर्षण
लगभग 1 घंटा 20 मिनट की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। कविवर पूरन सिंह जीना द्वारा रचित संवादों पर कलाकारों के अभिनय ने समां बांध दिया। नाटक में मुख्य रूप से इन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया।
इन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन
राम जन्म और सीता स्वयंवर
परशुराम-लक्ष्मण संवाद (विशेष आकर्षण)
केवट प्रसंग और शबरी भेंट
सीता हरण एवं हनुमान-सीता मिलन
अंगद-रावण संवाद (विशेष आकर्षण)
राम-रावण युद्ध और प्रभु का अयोध्या आगमन
"नृत्य-नाटिका के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्यपरायणता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।"
पर्दे के पीछे की टीम (तकनीकी सहयोग)
इस सफल मंचन के पीछे एक कुशल तकनीकी टीम का योगदान रहा।
निर्देशन : कु. कामना बिष्ट
संवाद लेखन : पूरन सिंह जीना
सहायक निर्देशन : श्रीमती शोभा पटवाल
संगीत : लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया
संपादन : महेन्द्र सिंह नेगी
रूप सज्जा : रोहित
प्रकाश संचालन : धर्मेन्द्र
वीडियोग्राफी : आर्यन फिल्म्स
मंच संचालन : भरत सिंह बिष्ट
कलाकारों का विवरण (Cast & Crew)
मंच पर अपनी कला से मंत्रमुग्ध करने वाले पात्र और कलाकार इस प्रकार रहे।
पात्र - कलाकार का नाम
श्रीराम - एन्द्री बिष्ट
लक्ष्मण - कामना बिष्ट
सीता - कृतिका रावत
हनुमान - सचिन
रावण - विजय सिंह बिष्ट
अंगद/एडिटर - महेन्द्र सिंह नेगी
परशुराम - वेदांत बिष्ट
राजा दशरथ - पूरन जोशी
जनक - सुरेश पाण्डेय
कौशल्या/शबरी - शोभा पटवाल
केवट - लाल सिंह बिष्ट
मंथरा - निहारिका रावत
कैकेयी - ज्योति जोशी
शूर्पणखा - अदिति
सूत्रधार - कु. गार्गी घुघत्याल एवं कु. नन्दनी बिष्ट।
इनकी भी रही सराहनीय भूमिका
गायन पक्ष : रेखा गोस्वामी, ज्योति जोशी, शोभा पटवाल एवं गीता बिष्ट।
नृत्य कलाकार : हंसिका गोस्वामी, भूमिका जोशी, उन्नति मौर्या एवं राधिका।
बाल कलाकार : विहान जोशी, रूद्र बिष्ट एवं हिमांशु।
सहयोगी कलाकार : विजय, लाल सिंह बिष्ट एवं शेर सिंह भाकुनी।
अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर निर्देशिका कामना बिष्ट ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित दर्शकों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।









0 Comments
if you have any doubt,pl let me know