Navyug Kanya Mahavidyalaya Bsc. Farewell 2026 Srishti Mishra Miss Farewell नवयुग कन्या महाविद्यालय में बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, 'महाभारत' नाटिका -मिस फेयरवेल प्रतियोगिता ने बांधा समां।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
राजधानी के प्रतिष्ठित नवयुग कन्या महाविद्यालय में आज बी.एससी. (B.Sc.) अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए एक भावुक और रंगारंग विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा, संस्कार और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर्स को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
गरिमामय शुभारंभ और अतिथि सत्कार
समारोह का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रो. ऋचा शुक्ला ने प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय का अभिनंदन की परंपरागत को निभाते हुए किया। वहीं, प्रो. मंजू गुप्ता ने निर्णायक मंडल की सदस्य प्रो. शर्मिता नंदी (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र) का स्वागत किया। इसी क्रम में प्रो. निनी कक्कड़ ने प्रो. संगीता कोतवाल (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी) को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: कला और संदेश का मेल
छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण ये रहे।
नारी शक्ति का शंखनाद : द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने 'महाभारत' पर आधारित एक मार्मिक नाटिका प्रस्तुत की। इसमें "सुनो द्रौपदी, अब गोविंद न आएंगे" के माध्यम से छात्राओं को अपनी रक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनने का सशक्त संदेश दिया गया।
काव्य पाठ : अंतिम वर्ष की छात्रा जीनत बानो और प्राची तिवारी ने अपनी स्वरचित कविताओं से कॉलेज की यादों को जीवंत कर दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा।
थीम आधारित नृत्य : प्रथम वर्ष की छात्राओं ने 'ड्रीमी डिल्यूजन' नृत्य नाटिका के जरिए वास्तविकता को स्वीकारने का संदेश दिया, वहीं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने 'हॉरर थीम' पर आधारित रोमांचक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में उत्साह भर दिया।
मिस फेयरवेल प्रतियोगिता और परिणाम
विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण 'मिस फेयरवेल 2026' प्रतियोगिता रही। यह प्रतियोगिता तीन चरणों (रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड) में संपन्न हुई।
विजेताओं की सूची
मिस फेयरवेल 2026 - सृष्टि मिश्रा
प्रथम रनर-अप - प्रज्ञा पटवा
द्वितीय रनर-अप - शताक्षी त्रिवेदी
मिस बेस्ट ड्रेस्ड - अमनदीप कौर
मिस बेस्ट स्माइल - प्राची तिवारी
प्राचार्या का संबोधन और विदाई की बेला
प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने-महाविद्यालय के मूल्यों को हमेशा संजोकर रखने का आशीर्वाद दिया।
छात्राओं ने अपनी यादों को कैमरे में कैद किया
कार्यक्रम का संचालन अनुष्का और संजना (द्वितीय वर्ष) की जोड़ी ने अपनी शानदार शायरी और वाक्पटुता के साथ किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय की सभी प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं। समारोह का समापन सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ, जहाँ छात्राओं ने अपनी यादों को कैमरे में कैद किया।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know