Income Tax Transfers 2026 आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: अपर्णा अग्रवाल को UP East की कमान, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

CBDT ने Pr. Chief Commissioner स्तर के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। अपर्णा अग्रवाल को Pr. CCIT UP East नियुक्त किया गया है। देखें सभी अधिकारियों की नई तैनाती की पूरी सूची। Aparna Agarwal UP East.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली

Pr. CCIT Transfer List : केंद्र सरकार ने आयकर विभाग (Income Tax Department) के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या 79/2026 के अनुसार, प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर (Pr. CCIT) और प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल (Pr. DGIT) ग्रेड के 18 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नई तैनाती की गई है।

इस फेरबदल में अपर्णा एम. अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण UP (East) सर्किल का प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर नियुक्त किया गया है।  CBDT Office Order 79, IRS Officers Posting.

प्रमुख स्थानांतरण और नई नियुक्तियां (पूरी सूची)

दस्तावेज के अनुसार, स्थानांतरित अधिकारियों और उनकी नई तैनाती का विवरण इस प्रकार से है।


क्र.सं. अधिकारी का नाम - वर्तमान - नई तैनाती

1. जहाँज़ेब अख्तर - Pr. CCIT (NFAC), दिल्ली - Pr. CCIT (OSD), बेंगलुरु

2. देबज्योति दास - Pr. CCIT (Exemptions), दिल्ली - Pr. DGIT (I&CI), दिल्ली

3. राजेश्वर यादव - Pr. CCIT (NaFAC), दिल्ली - Pr. DGIT (Admin & TPS), दिल्ली

4. अनीता सिन्हा - Pr. DGIT (Training), दिल्ली - Pr. DGIT (HRD), दिल्ली

5. अशोक कुमार सरोहा - Pr. CCIT, NWR - Pr. DGIT (L & R), दिल्ली

6. सुनील बाजपेई - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, TN & पुडुचेरी

7. आलोक कुमार - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, मुंबई

8. अपर्णा एम. अग्रवाल - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, UP (East)

9. डी. सुधाकर राव - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, ओडिशा

10. प्रिसिला सिंगसिट - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, नागपुर

11. निंगरेइरम लोंगवाह - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, NER

12. मयंक प्रियदर्शी - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, NWR

13. पल्लवी अग्रवाल - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT (Exemptions), दिल्ली

14. रोली अग्रवाल - Pr. CCIT (OSD) - Pr. DGIT (Training), दिल्ली

15. मोना मोहंती - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, MP & CG

16. विदिशा कालरा - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT (OSD), कर्नाटक & गोवा

17. सुरेश बट्टिनी - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT, AP & तेलंगाना

18. संजीव सिंह - Pr. CCIT (OSD) - Pr. CCIT (NaFAC & NFAC), दिल्ली

अतिरिक्त कार्यभार (Additional Charges)

तबादलों के साथ-साथ दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आलोक कुमार : Pr. CCIT, मुंबई के साथ Pr. CCIT, पुणे का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

डी. सुधाकर राव : Pr. CCIT, ओडिशा के साथ Pr. CCIT, बिहार और झारखंड का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

 आदेश तत्काल प्रभाव से लागू 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विदिशा कालरा 1 मई 2026 को श्रीमती प्रीति गर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद Pr. CCIT, कर्नाटक और गोवा का पूर्ण प्रभार संभालेंगी। 9 अप्रैल 2026 को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस बड़े फेरबदल को आयकर विभाग के राजस्व संग्रह और प्रशासनिक ढांचे को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments