UP : कर्तव्य की वेदी पर सिपाही ने गंवाए दोनों पैर: KGMU पहुंचे अजय राय, सरकार से की बड़ी मांग

GRP Constable Akash Singh गोण्डा रेलवे स्टेशन पर चोर को पकड़ने के दौरान GRP सिपाही आकाश सिंह ने अपने दोनों पैर गंवा दिए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू (KGMU) पहुंचकर घायल सिपाही का हाल जाना और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। पूरी खबर पढ़ें। Ajay Rai KGMU.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ/गोण्डा 

Gonda Railway Station गोण्डा रेलवे स्टेशन पर घटित अत्यंत दुखद घटना में पुलिस हिरासत से भाग रहे एक चोर को पकड़ने के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस यानी जीआरपी (GRP) के सिपाही आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्तव्य पालन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। वर्तमान में उनका उपचार लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू (KGMU) में चल रहा है। UP News.

GRP News Lucknow इस घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) गुरुवार को केजीएमयू पहुँचकर घायल सिपाही आकाश सिंह का कुशल-क्षेम जाना। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान चिकित्सकों से बातचीत कर घायल सिपाही के उपचार की स्थिति की जानकारी भी की। साथ ही घायल सिपाही को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि घायल सिपाही को समुचित आर्थिक सहायता, उच्चस्तरीय उपचार तथा परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही, इस घटना की समुचित जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

0 Comments