School Events Lucknow सेंट जोसफ कॉलेज सीतापुर रोड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11वाँ स्थापना दिवस; मेधावी छात्र और शिक्षक सम्मानित

St. Joseph College, Sitapur Road : लखनऊ के सेंट जोसफ कॉलेज, सीतापुर रोड शाखा ने अपना 11वाँ स्थापना दिवस मनाया। प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सीतापुर रोड शाखा ने अपना 11वाँ स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में 'मेधावी सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों और सहयोगी अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान से बढ़ता है बच्चों का मनोबल: अनिल अग्रवाल

सेंट जोसफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने मेधावियों को मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान किए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे सम्मान समारोह प्रत्येक छात्र-छात्रा के भीतर आत्मविश्वास का संचार करते हैं। यह उन्हें भविष्य में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

इन मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

समारोह के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति, सब्जेक्ट टॉपर्स और 'टॉप 14 स्कॉलर्स' को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रमुख छात्रों में त्रिशिका चौहान, आगमन त्रिवेदी, अयांश, अर्जुन गुप्ता, लक्ष्य अवस्थी, ध्रिया अवस्थी, तारुशी कुशवाहा, अरलीन कौर, श्रेया सिंह, शुभ्रांश प्रकाश पांडे, खनक, आयुष दीक्षित व आस्था पंत शामिल रहे।

शिक्षकों और अभिभावकों का भी हुआ सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण को भी सराहा गया। 'श्री आर के मित्तल मेमोरियल अवॉर्ड – स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित खिताब सीनियर विंग कॉर्डिनेटर डॉ. नीलू गुप्ता को उनके पिछले 5 वर्षों के निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। वहीं, एडमिन विभाग के मनीष कुमार सिंह को 'श्री ज्ञान चंद्र अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड – आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर' से नवाजा गया।

अन्य सम्मानित शिक्षक

प्री-प्राइमरी विंग: इशिका मौर्या

प्राइमरी विंग: प्रिया हांडा

जूनियर विंग: वंशिका अग्रवाल

सीनियर विंग: अशफ़ाक़ अहमद

एडमिनिस्ट्रेशन: मैम गुलशन

अभिभावकों की श्रेणी में अमरेंद्र सिंह यादव, अमित पाल सिंह, दिनेश कुमार और अकील अहमद खान को उनके सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय सहित समस्त विभागों के कोऑर्डिनेटर, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#Anil Agarwal #Award Ceremony 2026.

Post a Comment

0 Comments