Lucknow News लखनऊ में तैलिक समाज ने माँ कर्मा देवी की जयंती एवं होली मिलन समारोह में दिया एकजुटता का संदेश

Maa Karma Devi Jayanti : लखनऊ के बालागंज में तैलिक समाज ने माँ कर्मा देवी की जयंती और होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। जानें माँ कर्मा की भक्ति और भगवान जगन्नाथ के खिचड़ी भोग की पौराणिक कथा।

माँ कर्मा देवी जयंती 2026 : लखनऊ में तैलिक समाज का भव्य होली मिलन समारोह और खिचड़ी भोग का महत्व

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश की राजधानी के बालागंज स्थित रामदुलारी साहू मंडप में साहू तैलिक समाज द्वारा माँ कर्मा देवी की जयंती और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने माँ कर्मा देवी के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा का संकल्प लिया।

हवन-पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक दिलीप साहू और आचार्य काशी प्रसाद गुप्ता द्वारा माँ कर्मा देवी के वैदिक हवन-पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और माँ कर्मा देवी का चित्र भेंट कर किया गया।

माँ कर्मा देवी का जीवन भक्ति परोपकार का संगम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक दिलीप साहू ने कहा कि माँ कर्मा देवी भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त और आदि शक्ति का स्वरूप हैं। उनका जीवन हमें समाज सेवा और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उनकी भक्ति का वात्सल्य इतना गहरा था कि स्वयं भगवान जगन्नाथ को उनकी खिचड़ी का भोग लगाने आना पड़ा। वहीं, आचार्य काशी प्रसाद गुप्ता ने भी माता के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता

विशिष्ट अतिथि अवधेश नारायण ने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ वरिष्ठ नेतृत्व और युवाओं के बीच एक सेतु (Bridge) का कार्य करते हैं। उन्होंने होली के पर्व पर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्षनाथ मंदिर के महंत योगी बाबा राकेश नाथ उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. कपिल शर्मा, अवधेश नारायण, भाजपा नेता भारत सिंह मौर्य, केपी गुप्ता, चन्द्रिका यादव व कथावाचक यदा श्री ने शिरकत की। इसके अलावा सूरजमुखी साहू, राजीव कुमार गुप्ता, शिव शंकर साहू भोला, तेजस्वी साहू तेजू सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य काशी प्रसाद गुप्ता, भोला, कैलाश कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू संतोष साहू, प्रदीप साहू, मनोज सिंह वर्मा, रामू शर्मा, रवि गुप्ता, लालचंद साहू, बिंदेश्वरी साहू, विजय कुमार साहू, सुधीर साहू, रेखा साहू, सुमित कुमार साहू, अवधेश प्रकाश, राजेश कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रेनू साहू, शीतला प्रसाद साहू, मिथलेश साहू, रीना साहू, श्याम कुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, पूर्व सैनिक आईके गुप्ता, एडवोकेट शुभम कुमार गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, धीरेंद्र साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, सुधीर साहू, आदि उपस्थित थे।

#माँ कर्मा देवी जयंती, #साहू तैलिक समाज लखनऊ, #होली मिलन समारोह, #दिलीप साहू, #जगन्नाथ पुरी खिचड़ी भोग, #Maa Karma Devi History.

Post a Comment

0 Comments