कोरोना के नए वैरिएंट BA 3.2 ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के 25 राज्यों और 23 देशों में फैले इस ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के लक्षण, खतरे और बचाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
![]() |
| फोटो इंटरनेट से ली गई है। |
प्रारब्ध न्यूज हेल्थ डेस्क
दुनिया एक बार फिर कोरोना के नए रूप को लेकर सतर्क हो गई है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, COVID-19 का नया वैरिएंट BA 3.2 तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था CDC (Centers for Disease Control and Prevention) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरिएंट की प्रसार गति को देखते हुए चिंता व्यक्त की है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) परिवार का हिस्सा है और वर्तमान में कई विकसित देशों के लिए चुनौती बन रहा है।
23 देशों व अमेरिका के 25 राज्यों में मिला BA 3.2
CDC की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, BA 3.2 वैरिएंट अब तक दुनिया के 23 देशों में मिलने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, अमेरिका के 25 राज्यों में इसके संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे वहां के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है।
पहला मामला और इतिहास
आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन ग्रुप के इस नए सब-वैरिएंट को सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किया गया था। वर्ष 2024 में इसकी पुष्टि होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलना शुरू हुआ। अब वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है।
जानें कोविड BA 3.2 के बारे में
सरल शब्दों में समझें तो यह कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक उप-वंश (Sub-lineage) है। जिस तरह पहले BA.1, BA.2 और BA.5 जैसे वैरिएंट पाए गए थे। वैसे ही BA 3.2 उसी श्रृंखला का एक म्यूटेटेड (बदला हुआ) रूप है।
वैज्ञानिकों की मुख्य चिंता
स्पाइक प्रोटीन में बदलाव : इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे पिछले वैरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक (Contagious) बना सकते हैं।
इम्युनिटी को चकमा देने का डर : विशेषज्ञों को डर है कि यह वैरिएंट पुराने संक्रमण या मौजूदा वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को भेदने में अधिक सक्षम हो सकता है।
तेजी से संक्रमण का प्रसार : 23 देशों में इसकी मौजूदगी प्रमाणित करती है कि यह बहुत तेजी से फैल रहा है।
सवाल, क्या BA 3.2 है खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे फिलहाल 'Variant Under Monitoring' (निगरानी में रखे गए वैरिएंट) की श्रेणी में रखा है। इसलिए इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह खतरनाक है या नहीं आंकड़े आने पर ही पता चल सकेगा।
राहत की बात : अभी तक ऐसे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं कि BA 3.2 पिछले ओमिक्रॉन वैरिएंट्स की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी या मृत्यु दर का कारण बनता है। WHO का मानना है कि इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर सतर्क रहना अनिवार्य है।
COVID BA 3.2 वैरिएंट के संक्रमण के लक्षण
शुरुआती शोध और मरीजों की रिपोर्ट के आधार पर इसके लक्षण सामान्य फ्लू या पिछले ओमिक्रॉन वैरिएंट जैसे ही हैं।
- गले में खराश और चुभन।
- हल्का या तेज बुखार।
- अत्यधिक थकान और शरीर में दर्द (Body Ache)।
- नाक बहना या लगातार खांसी आना।
बचाव के उपाय अपना ऐसे रहें सुरक्षित
वायरोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस वैरिएंट पर लगातार शोध कर रहे हैं। फिलहाल, बचाव के लिए वही पुराने कोविड प्रोटोकॉल सबसे प्रभावी माने जा रहे हैं।
- हाइजीन मेंटेन करें : नियमित रूप से हाथ धोएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
- मास्क का प्रयोग : भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें।
- सतर्कता : यदि लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट करें।
- वैक्सीनेशन : सुनिश्चित करें कि आपने वैक्सीन की सभी निर्धारित खुराकें ले ली हैं।
- अतिमहत्वपूर्ण : संक्रमण के किसी भी लक्षण के दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know