कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने किदवई नगर में घर-घर जाकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान' (SIR) के द्वितीय चरण के तहत कानपुर में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने न केवल अभियान का जायजा लिया, बल्कि घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।
सांसद ने खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा
अभियान के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदाता होना अनिवार्य है। भाजपा का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची से वंचित न रहे। आपकी भागीदारी ही एक सशक्त भारत का निर्माण करेगी। उन्होंने अपील की कि वे अपने आसपास के सभी 18+ युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
अभियान में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने मौके पर ही पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा कानपुर दक्षिण जिला प्रवासी अनूप अवस्थी, विधानसभा संयोजक, बीएलए-1 पंकज द्विवेदी, दीपू पासवान, दीपांकर मिश्रा, इसके साथ ही दिव्यांशु बाजपेई, शिवानी वर्मा, डॉली वर्मा, सुनीता कुमारी, रमा द्विवेदी, मनीष गंगवानी, रिंकू पाण्डे, जयशील और जितेंद्र सिंह सहित कई बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
#सांसद रमेश अवस्थी, #मतदाता पुनरीक्षण अभियान, #कानपुर न्यूज़, #भाजपा मतदाता अभियान, #किदवई नगर कानपुर।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know