Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :14 जनवरी 2026, दिन : बुधवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सामान्य रहेगा।आप सभी चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे और लाभ मिलेगा। किसी भी कार्य को तेजी से करने की आपकी क्षमता आपको सम्मान दिलाएगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। साथ ही आप की सही या गलत का निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी प्रभावित होगी।आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है, इसलिए आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता आज कमजोर रहेगी, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से बचें। कार्यस्थल पर परिस्थितियों को जैसा है वैसा ही रहने दें। बदलाव करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज के दिन सामाजिक और व्यावसायिक रिश्तों में संतुलन बनाना फायदेमंद रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे।मन को शांति देने के लिए शिवजी की उपासना करना लाभकारी रहेगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। करियर में प्रगति और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। आज कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। छोटी यात्राएं करना आपके लिए लाभकारी साबित होंगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। दूसरों के विवादों में पड़ने से बेहतर है कि अपने कार्य पर ध्यान दें। अनैतिक कार्य करने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन अत्यंत प्रभावशाली रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों का मतलब समझने की कोशिश करें, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज सभी के सामने आप अपने विचार खुलकर रखेंगे। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य के लिए योजनाएं बनाना लाभकारी रहेगा। अपने काम से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना ही उचित है। आज आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य ही रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कामकाज से संबंधित नए विचार दूसरों के साथ साझा करेंगे। वह आपकी कामकाज में मदद कर सकते हैं।आय बढ़ाने और भविष्य में खुशियां पाने की योजनाओं पर विशेष ध्यान देंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगेगा।व्यावसायिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलने में कठिनाई आ सकती है। आज व्यर्थ के विवाद से बचें। ऐसा करना आपके मान सम्मान के लिए जरूरी है। आज आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो धन हानि का कारण बनेंगी। किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है।किसी न किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आज लाभ पाने के रास्ते में कुछ रुकावट आ सकती है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन व्यापार के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सहयोगियों पर अंधा विश्वास करने से बचें। सोच समझकर ही अपने निर्णय लें। धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments