Lucknow Breaking News : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर हिरासत में: पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में हजरतगंज पुलिस की कार्रवाई

हजरतगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

लखनऊ (Lucknow) में हजरतगंज पुलिस ने लोक गायिका और सोशल मीडिया पर सक्रिय नेहा सिंह राठौर को हिरासत में ले लिया है। वह स्वयं हजरतगंज कोतवाली बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची थीं। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कुछ बताया नहीं है।


बताया जा रहा है कि लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ पुलिस की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस के अनुपालन में वह थाने पहुंची थीं। वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपने पति के साथ आईं थीं। जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें थाने में अंदर के कमरे में फिलहाल बैठाया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। नेहा सिंह राठौर से पूछताछ की जा रही है।

Neha Singh Rathore detained

नेहा सिंह राठौर हिरासत

Lucknow Breaking News

Hazaratganj Police

PM Modi comment case

लखनऊ पुलिस खबर

Post a Comment

0 Comments