लखनऊ के AKTU स्थित इनोवेशन हब में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर सविष्कार अवध प्रांत ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। प्रो. मंजुला उपाध्याय और महिप सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और नवाचार के गुर सिखाए। National Startup Day 2026 Lucknow
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026: AKTU लखनऊ में सविष्कार अवध प्रांत द्वारा संगोष्ठी और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजनप्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
भारत में स्टार्टअप (Start-up) संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' पर लखनऊ में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सविष्कार अवध प्रांत लखनऊ महानगर (Lucknow Mahanagar) द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) स्थित इनोवेशन हब, उत्तर प्रदेश में विशेष शैक्षणिक भ्रमण एवं गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
नवाचार से संभव विकसित भारत का निर्माणकार्यक्रम की मुख्य अतिथि, प्रांत प्रवासी एवं प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग नवाचार (Innovation) और तकनीकी विशेषज्ञता का है। स्टार्टअप केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। अगर युवा नवाचार की संस्कृति को अपनाते हैं, तो 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प जल्द ही सिद्ध होगा। उन्होंने छात्रों को लीक से हटकर सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
इनोवेशन हब : स्टार्टअप्स के लिए संभावनाओं का द्वारइनोवेशन हब उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) महिप सिंह ने छात्रों को हब की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे सरकार और संस्थान मिलकर नए विचारों को फंडिंग, मेंटरशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप शुरू करने की बारीकियों के बारे में श जानकारी दी।
अतिथियों की उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। उनकी स्टार्टअप संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से सविष्कार अवध प्रांत संयोजक अंकुर अवस्थी, सविष्कार लखनऊ महानगर प्रमुख डॉ. निधि सिंह और श्रीराम एकेडमी के प्राध्यापक श्याम सुंदर तिवारी उपस्थित रहे।
स्टार्टअप हब' के रूप में उभर रहा यूपी
वक्ताओं ने एक स्वर में उद्यमिता, अनुसंधान और कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से 'स्टार्टअप हब' के रूप में उभर रहा है। लखनऊ के युवाओं के पास वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का यह सुनहरा मौका है।
युवाओं को मिला व्यावहारिक ज्ञान
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर लाना था। छात्रों ने इनोवेशन हब के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और समझा कि एक विचार (Idea) कैसे एक सफल स्टार्टअप में परिवर्तित होता है। समापन राष्ट्रहित में कार्य करने और नवाचार के माध्यम से समाज की सेवा करने के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन लखनऊ के युवाओं के बीच उद्यमिता की नई ऊर्जा फूंकने में मील का पत्थर साबित होगा।



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know