Lucknow Police Transfer: लखनऊ पश्चिम जोन में बड़ा फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

राजधानी लखनऊ के पश्चिम जोन (Lucknow West Zone) में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 सब-इंस्पेक्टर्स और मुख्य आरक्षियों का तबादला किया गया है। यहाँ देखें विनीत सिंह, विवेक सिंह समेत सभी अधिकारियों की नई तैनाती की पूरी सूची देखें। 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम जोन में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। बेहतर पुलिसिंग के लिए पश्चिमी जोन स्थापना बोर्ड की बैठक दिनांक 09 जनवरी शुक्रवार को हुई, जिसके बाद 21 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव में कई उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। चौक, ठाकुरगंज, दुबग्गा और बाजारखाला जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नई नियुक्तियां की गईं हैं।  

प्रमुख तबादलों पर एक नजर

आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक (उनि) विनीत सिंह को थाना सआदतगंज से हटा कर चौक थाने की पाटानाला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। विवेक सिंह को थाना चौक से रूमी गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ठाकुरगंज थाने में तैनात रितेश कुमार राय को सतखण्डा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अविलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।


पश्चिमी जोन तबादला सूची

पद व नाम - PNO - पुरानी तैनाती - नई तैनाती

उनि विनीत सिंह - 194072106 - सआदतगंज - चौकी प्रभारी पाटानाला (चौक)

उनि विवेक सिंह - 231081872 - थाना चौक - चौकी प्रभारी रूमी गेट

उनि हेमू पटेल - 204073712 - चौकी प्रभारी तहसीलगंज - थाना ठाकुरगंज - चौकी प्रभारी सतखण्डा

उनि रितेश कुमार राय - 234117042 - ठाकुरगंज थाना - चौकी प्रभारी तहसीलगंज

उनि राजीव प्रताप सिंह - 194071868 - चौकी प्रभारी रिंगरोड, थाना ठाकुरगंज - चौकी प्रभारी हुसैनाबाद 

उनि नीरज सिंह - 204073679 - हल्का प्रभारी राधाग्राम, थाना ठाकुरगंज - चौकी प्रभारी रिंग रोड

उनि ब्रजपाल - 980450630 - प्रभारी अन्धे की चौकी, थाना दुबग्गा - नक्खास चौकी प्रभारी

उनि अमित सिंह - 231041908 - थाना ठाकुरगंज - हल्का प्रभारी राधाग्राम

उनि विनय कुमार गुरुदेव - 172030300 - पीआरओ, डीसीपी (पश्चिम) प्रभारी अन्धे की चौकी

उनि लवकुश - 231080374 - थाना दुबग्गा - चौकी प्रभारी आम्रपाली द्वितीय

उनि शिवानन्द - 234223217 - थाना बाजारखाला - चौकी प्रभारी मिल एरिया

उनि अमरनाथ मौर्या - 204073376 - थाना ठाकुरगंज हल्का प्रभारी मुफ्तीगंज

उनि पवन कुमार सिंह - 152033521 - चौकी प्रभारी नक्खास - सम्बद्ध, कार्यालय पश्चिमी जोन

उनि अभिमन्यु सिंह - 182469580 - चौकी प्रभारी मिल एरिया - काकोरी थाना

उनि कलीमुल्ला - 152034322 - पश्चिमी जोन - ठाकुरगंज थाना

उनि भगवान सिंह - 172030296 - पश्चिमी जोन - दुबग्गा थाना

उनि बीरेन्द्र सिंह सेंगर - 912420330 - पश्चिमी जोन - कैसरबाग थाना

मुआ 2916 धीरेन्द्र कुमार सिंह - 972110370 - पश्चिमी जोन - कार्यालय एसीपी चौक

मुआ 1638 नहीम खान - 062490030 - पश्चिमी जोन - हेड मुहर्रिर मालखाना थाना चौक

मुआ 2190 सुशील कुमार पाण्डेय - 062030742 - कार्यालय एसीपी चौक - वजीरगंज थाना

आ 5134 रघुवीर सिंह - 112461296 - पश्चिमी जोन - काकोरी थाना

नोट : आदेश में क्रम संख्या में अंतिम तीन में दो मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी स्तर के कर्मचारी हैं।


Post a Comment

0 Comments