Cricket : न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड (Newzealand) के खिलाफ आगामी वनडे (ODI) सीरीज़ के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज़ में युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। New Zealand ODI Series: शुभमन गिल कप्तान, रोहित-विराट की वापसी, भारतीय टीम घोषित।


टीम में सीनियर खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। वहीं, विकेटकीपिंग (Wicket keeper) की जिम्मेदारी केएल राहुल और ऋषभ पंत को सौंपी गई है। ऑलराउंड विभाग में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों को मौका दिया गया है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और उभरते ऑलराउंडर (Allrounder)  नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम का हिस्सा हैं।

हालांकि, श्रेयस अय्यर की उपलब्धता BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से मिलने वाली फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या को इस सीरीज़ से बाहर रखा गया है, क्योंकि BCCI COE ने उन्हें एक मैच में 10 ओवर से अधिक गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है। आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) मेंस T20 वर्ल्ड कप (World Cup) को ध्यान में रखते हुए उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ODI टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।

Post a Comment

0 Comments