Ghaziabad News : सौ छात्रों ने चुनी उद्यमिता की राह, कैबिनेट मंत्री बोले- विकसित भारत की नींव रखेगा मिशन

गाजियाबाद में Ghaziabad Entrepreneurship Mission के तहत 100 छात्रों ने उद्यमिता की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा— यह कार्यक्रम विकसित भारत की नींव रखेगा।

उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के पदाधिकारी।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गाजियाबाद 

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार देने वाला उद्यमी तैयार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है। शहर के 100 चयनित छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता की राह पर अपना कदम रखा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि भविष्य में नौकरी देने वाला बनाना है, जिससे ‘विकसित भारत’ के विज़न को मजबूती मिल सके।

यह पहल Ghaziabad Management Association (GMA) द्वारा शुरू किए गए Ghaziabad Entrepreneurship Mission के तहत की गई है। भव्य उद्घाटन समारोह Ram Chameli Chadha Vishwas Girls College में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SkillingYou, प्रवीण राजभर के नेतृत्व में संचालित प्रतिष्ठित एडटेक स्टार्टअप, नॉलेज एवं एग्जीक्यूशन पार्टनर के रूप में जुड़ा है। यह मिशन गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए जिला-स्तरीय उद्यमिता मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

समारोह के अतिथियों के साथ चयनित छात्र-छात्राएं।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदेश का पहला संगठित जिला-स्तरीय उद्यमिता कार्यक्रम है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव रखने का काम करेगा। इस प्रयास से युवा अब नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह कार्यक्रम देश के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मॉडल आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि आज से गाजियाबाद के स्टार्टअप हब बनने की दिशा में ठोस शुरुआत हो चुकी है। यह गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह का पहला कार्यक्रम गाजियाबाद में हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस पहल को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा,  ताकि युवाओं को केवल मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि वास्तविक अवसर भी मिल सकें। साथ ही कहा कि District Industries Centre (DIC) के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और फंडिंग सपोर्ट से जोड़ा जाएगा, ताकि उनके स्टार्टअप विचार धरातल पर उतर सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत GMA के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि GMA लंबे समय से उद्योग और समाज के बीच सेतु का काम कर रहा है और इस मुहिम की शुरुआत इसी सोच से हुई कि गाजियाबाद का युवा केवल रोजगार ढूंढने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। उन्होंने कहा कि यह पहल उद्योग जगत की समाज के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण है, जहां उद्योग युवा पीढ़ी को सही दिशा और मंच देने के लिए आगे आ रहा है।

इसके उपरांत SkillingYou के फाउंडर एवं सीईओ प्रवीण राजभर, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं, ने बताया कि गाजियाबाद के 12 कॉलेजों से लगभग 4,000 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से Founder Fit Test और स्टार्टअप आइडियाज़ के आधार पर टॉप 100 छात्रों का चयन किया गया है। इन छात्रों को अगले दो महीनों तक स्टार्टअप ट्रेनिंग और मेंटरशिप दी जाएगी। ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को आगे बढ़ा सकें

कार्यक्रम में GMA के फाउंडिंग मेंबर आईसी अग्रवाल, एनके धंध और कॉलेज की प्रिंसिपल नीतू चावला ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस पहल के साथ गाजियाबाद में उद्यमिता आधारित विकास के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, जहाँ उद्योग, प्रशासन और शिक्षा मिलकर युवाओं को सशक्त बनाएंगे। ये युवा न केवल अपने भविष्य का निर्माण करेंगे, बल्कि गाजियाबाद और प्रदेश की आर्थिक दिशा को भी नई पहचान देंगे।

#GhaziabadEntrepreneurshipMission

#GhaziabadNews

#StartupIndia

#ViksitBharat

#YouthEntrepreneurship

#Gazipur News

Post a Comment

0 Comments