बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 71 IPS अधिकारियों का तबादला। कुंदन कृष्णन बने STF के DG, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत 14 जिलों को मिले नए SP। पूरी सूची यहाँ देखें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना
बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 71 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर सहित 14 जिलों के पुलिस कप्तान (SSP/SP) बदले गए हैं।
शीर्ष कमान में बदलाव : कुंदन कृष्णन को बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय के शीर्ष स्तर पर हुए बदलावों में कुंदन कृष्णन को प्रोन्नति देकर STF का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। उनके पास विशेष शाखा के DG का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं, सुनील कुमार को नया एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है। इस फेरबदल को राज्य में आगामी चुनौतियों और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के रूप में देखा जा रहा है।
प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां
प्रीता वर्मा : डीजी सह अध्यक्ष, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम।
डॉ. अमित कुमार जैन : एडीजी, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो।
आर. मलार विजी : एडीजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) का अतिरिक्त प्रभार।
कमल किशोर सिंह : एडीजी रेल (अतिरिक्त प्रभार)।
14 जिलों के नए पुलिस कप्तानों की सूची
फील्ड पोस्टिंग में किए गए बदलावों के तहत इन IPS अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है।
जिला - नए पुलिस कप्तान (SSP/SP)
मुजफ्फरपुर - कांतेश कुमार मिश्रा (SSP)
गयाजी - सुशील कुमार (SSP)
भागलपुर - प्रमोद कुमार यादव (SSP)
सारण - विनीत कुमार (SSP)
किशनगंज - संतोष कुमार (SP)
अररिया - जितेन्द्र कुमार (SP)
गोपालगंज - विनय तिवारी (SP)
सीवान - पूरन कुमार झा (SP)
लखीसराय - अवधेश दीक्षित (SP)
अरवल - नवजोत सिमी (SP)
बगहा - रामानंद कौशल (SP)
शिवहर - शुभांक मिश्रा (SP)
जहानाबाद - अपराजित लोहान (SP)
पटना (यातायात) - सागर कुमार (SP Traffic)
रेंज और विशेष इकाइयों में फेरबदल
जिलों के अलावा विशेष शाखाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
हृदयकांत : भागलपुर SSP से हटाकर ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ता) का एसपी बनाया गया है।
मनोज कुमार : सहरसा रेंज के आईजी से स्थानांतरित कर आईजी (मुख्यालय) बनाया गया है।
कुमार आशीष : कोसी रेंज के नए DIG नियुक्त किए गए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know