बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, नालंदा और गया समेत कई जिलों के नगर आयुक्त और DDC बदले गए। पूरी सूची यहाँ पढ़ें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कुल 23 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रमुख तबादले और नई नियुक्तियां
इस अधिसूचना में 2019 से 2023 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रमुख नामों में समीर सौरभ और दीपक कुमार मिश्रा जैसे अधिकारी शामिल हैं।
महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव की सूची
अधिकारी का नाम - बैच - वर्तमान/पूर्व पद - नया पदभार
समीर सौरभ - 2019 - DDC, पटना - प्रबंध निदेशक (MD), कम्फेड, पटना
दीपक कुमार मिश्रा - 2019 - नगर आयुक्त, नालंदा - संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
अभिषेक पलासिया - 2020 - खगड़िया - नगर आयुक्त, गया नगर निगम
शुभम कुमार - 2020 नगर आयुक्त, भागलपुर - DDC, नालंदा
श्रीकांत के. खांडेकर - 2020 - नालंदा - DDC, पटना
गरिमा लोहिया - 2023 - पालीगंज - SDO, बाढ़
नगर आयुक्तों और DDC के कार्यक्षेत्र में बदलाव
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2020 और वर्ष 2021 बैच के कई अधिकारियों को नगर निगमों की कमान सौंपी गई है।
कुमार निशांत विवेक : गोपालगंज से हटाकर बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
शिवाक्षी दीक्षित : मुंगेर से बेतिया नगर निगम की नगर आयुक्त नियुक्त की गई हैं।
किसलय कुशवाहा : महुआ से भागलपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे।
पार्थ गुप्ता : पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) की नई तैनाती
वर्ष 2023 बैच के युवा अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
अनिरुद्ध पांडेय : मोहनिया से दानापुर के SDO।
कृतिका मिश्रा : गोगरी से पटना सदर की SDO।
आकांक्षा आनंद : बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की SDO नियुक्त की गई हैं।
इसके अतिरिक्त, सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर DDC, लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण DDC और दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर DDC, गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज DDC तथा काजले वैभव नितिन को बिहारशरीफ से पश्चिम चंपारण DDC को नई भूमिकाएं दी गईं हैं।
नोट : दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के साथ-साथ बिहार विकास मिशन में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know