शीतलहर व कोहरे को देखते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे से होंगी शुरू
![]() |
| घने कोहरे व शीतलहर में स्कूल जाते बच्चे। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए अब सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और आईसीसी बोर्ड के संचालित सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी।
जिलाधिकारी विशाख जी. ने शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है। सभी स्कूलों के प्रबंधन को आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसकी निगरानी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक अपने स्तर से करेंगे। साथ ही रिपोर्ट भी देंगे।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know